Bitcoin में आई तेजी, वीकेंड पर प्राइस 427 डॉलर बढ़ा

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 0.40 प्रतिशत बढ़कर 1,562 डॉलर पर था। इसके प्राइस में वीकेंड पर 22 डॉलर की तेजी आई है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2023 17:20 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस 27,204 डॉलर पर था
  • Avalanche, Binance Coin, Solana और Cardano के प्राइस भी बढ़े हैं
  • क्रिप्टो मार्केट का वैल्यूएशन 0.75 प्रतिशत बढ़कर 1.06 लाख करोड़ डॉलर था

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 0.40 प्रतिशत बढ़कर 1,562 डॉलर पर था

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेसी Bitcoin का प्राइस सोमवार को 1.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 27,204 डॉलर पर था। इसकी वैल्यू में वीकेंड पर 427 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। पिछले सप्ताह कुछ मैक्रो इकोनॉमिक संकेतों और सितंबर के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के डेटा की वजह से इसमें नुकसान हुआ था। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 0.40 प्रतिशत बढ़कर 1,562 डॉलर पर था। इसके प्राइस में वीकेंड पर 22 डॉलर की तेजी आई है। इसके अलावा Avalanche, Binance Coin, Solana, Cardano, Tron, Polkadot, Litecoin, Chainlink, Stellar और Cosmos के प्राइस भी बढ़े हैं। क्रिप्टो मार्केट का वैल्यूएशन 0.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1.06 लाख करोड़ डॉलर पर था। 
Advertisement

CoinSwitch Ventures के इनवेस्टमेंट्स लीड, Parth Chaturvedi ने Gadgets 360 को बताया, "वैश्विक तनाव बढ़ने और मैक्रो इकोनॉमिक संकेतों के कारण बिटकॉइन को लेकर इनवेस्टर सेंटीमेंट मजबूत होता दिख रहा है। बिटकॉइन का प्राइस 27,000 डॉलर के निकट जितनी अधिक अवधि तक रहेगा, तेजी के अगले दौर की संभावना भी उतनी अधिक होगी।" क्रिप्टो फर्म Mudrex के CEO, Edul Patel ने कहा,   "क्रिप्टो मार्केट से जुड़े लोगों को बिटकॉइन स्पॉट ETF के आवेदनों को SEC से स्वीकृति मिलने का इंतजार है। इस वजह से बिटकॉइन को लेकर सकारात्मक रवैया है।" 

हाल ही में बैंकरप्ट क्रिप्टो एक्सचेंज FTX अपने 3.4 अरब डॉलर से अधिक के क्रिप्टो एसेट्स बेचने की कोर्ट से अनुमति मिली थी। इससे मार्केट में बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौजूदा प्राइसेज में पहले ही इसके असर को शामिल किया गया है। FTX के पास Solana में बड़ी होल्डिंग है लेकिन इनमें से अधिकतर स्टेक्ड है और बेचने के लिए उपलब्ध नहीं है। बिटकॉइन ने पिछले वर्ष लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल छुआ था। इसके बाद से इसके प्राइस में भारी गिरावट हुई है। इससे इनवेस्टर्स को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। कुछ क्रिप्टो फर्मों के दिवालिया होने से भी क्रिप्टो मार्केट में गिरावट आई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उनका कहना था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बनाए रखने की जरूरत है। इससे पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी क्रिप्टो के लिए रूल्स को महत्वपूर्ण बताया था। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Solana, Exchange, Bitcoin, Market, Ether, Blockchain, Demand, RBI, Prices
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  7. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  8. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  9. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  10. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.