Bitcoin में कई दिनों की तेजी के बाद मामूली गिरावट, Ether का प्राइस 117 डॉलर बढ़ा

दूसरी सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस लगभग 4.65 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2,367 डॉलर पर था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2023 16:25 IST
ख़ास बातें
  • Ether का प्राइस लगभग 4.65 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2,367 डॉलर पर था
  • क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू बढ़कर लगभग 1.61 लाख करोड़ डॉलर की थी
  • पिछले कुछ दिनों से इस मार्केट में तेजी है

क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी के संकेत दिख रहे हैं

पिछले कई दिनों की तेजी के बाद क्रिप्टो मार्केट में सबसे अधिक प्राइस वाले Bitcoin में शुक्रवार को कुछ गिरावट थी। इसका प्राइस 43,448 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक दिन में बिटकॉइन का प्राइस 544 डॉलर गिरा है। इसके बावजूद इसमें इस महीने 14 प्रतिशत से अधिक और इस वर्ष 162 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 

दूसरी सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस लगभग 4.65 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2,367 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसके प्राइस में 117 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। प्रॉफिट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Avalanche, Binance Coin, Ripple, Solana, Cardano, Polygon, Stellar, Monero और Polkadot शामिल थे। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.52 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.61 लाख करोड़ डॉलर पर था। 
Advertisement

क्रिप्टो एक्सचेंज BuyUcoin के CEO, Shivam Thakral ने Gadgets360 को बताया, "क्रिप्टो मार्केट में सबसे अधिक हिस्सेदारी रखने वाले बिटकॉइन को अन्य क्रिप्टोकरेंसीज से टक्कर मिल रही है। पिछले एक दिन में Ether ने बिटकॉइन से अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके अलावा SOL और MATIC के प्राइस भी बढ़े हैं। मैक्रोइकोनॉमिक कारणों के पॉजिटिव होने के कारण मार्केट में तेजी बरकरार रह सकती है।" इस बारे में क्रिप्टो फर्म Mudrex के CEO, Edul Patel का कहना था, "Ether और Solana ने पिछले वर्ष मई के बाद से अपना सबसे अधिक प्राइस हासिल किया है। क्रिप्टो मार्केट में सेंटीमेंट मजबूत है और अधिक बिकवाली नहीं हो रही।" 

पिछले महीने के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से शामिल Binance को अमेरिका में एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। इस वजह से Binance पर 4.3 अरब डॉलर (लगभग 35,827 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया था। इसके चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, Changpeng Zhao ने इस्तीफा देने की घोषणा की थी। इससे क्रिप्टो मार्केट को बड़ा झटका लगा था। बिटकॉइन ने दो वर्ष पहले 68,000 डॉलर से कुछ अधिक का हाई लेवल छुआ था। इसके बाद से इसके प्राइस में भारी गिरावट हुई थी। इससे इनवेस्टर्स को नुकसान उठाना पड़ा था। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। इससे पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी क्रिप्टो के लिए रूल्स बनाने का पक्ष लिया था। बहुत से देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.