बिटकॉइन में 1.35 प्रतिशत की तेजी, प्राइस 67,010 डॉलर से ज्यादा

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में भी मामूली प्रॉफिट था। इसका प्राइस लगभग 3,395 डॉलर पर था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2024 17:14 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने बिटकॉइन ने लगभग 73,700 डॉलर का हाई बनाया था
  • Avalanche, Solana, Ripple, USD Coin के प्राइस भी बढ़े हैं
  • भारत में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार का सख्त रवैया बरकरार है

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.48 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.67 लाख करोड़ डॉलर पर था

मार्केट प्राइस के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में सोमवार को 1.35 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस 67,014 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले महीने बिटकॉइन ने लगभग 73,700 डॉलर का हाई बनाया था। हालांकि, इसके प्राइस में पिछले सप्ताह से अधिक बदलाव नहीं हुआ है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में भी मामूली प्रॉफिट था। इसका प्राइस लगभग 3,395 डॉलर पर था। इसके अलावा Avalanche, Solana, Ripple, USD Coin, Polkadot, Bitcoin Cash, Tron, Polygon, Litecoin और Cronos के प्राइस बढ़े हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.48 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.67 लाख करोड़ डॉलर पर था। 
Advertisement

क्रिप्टो एक्सचेंज BuyUcoin के CEO, Shivam Thakral ने Gadgets360 को बताया, "पिछले सप्ताह से बिटकॉइन 71,500 डॉलर के लेवल को तोड़ने का प्रयास कर रहा है। हालांकि, यह गिरकर 70,000 डॉलर पर पहुंच जाता है।" क्रिप्टो ऐप CoinSwitch के इनवेस्टमेंट्स लीड, Parth Chaturvedi का कहना था, "Ether नें पॉजिटिव प्राइस एक्शन दिख रहा है लेकिन इसकी सप्लाई घट रही है। Glassnode के डेटा के अनुसार, Ether की कुल सप्लाई का केवल 11 प्रतिशत ही ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध है। पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 15.8 प्रतिशत का था। हालांकि, इनवेस्टर सेंटीमेंट और व्हेल की खरीदारी के पैटर्न के कारण मौजूदा वर्ष की शुरुआत से इसका प्राइस 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है।" 

भारत में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार का सख्त रवैया बरकरार है। पिछले महीने वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने कहा था कि देश में क्रिप्टोकरेंसीज को 'करेंसी' के तौर पर माना या देखा नहीं जाता है। क्रिप्टो मार्केट में आई तेजी के बाद इस सेक्टर को लेकर सरकार के रवैये में बदलाव के प्रश्न पर, सीतारमण का कहना था, "सरकार का हमेशा से यह मानना रहा है कि क्रिप्टो को लेकर बनाए गए एसेट्स को ट्रेडिंग और कई अन्य चीजों के लिए एसेट्स के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। हमने इन्हें रेगुलेट नहीं किया है। ये करेंसीज नहीं हो सकते और यह केंद्र सरकार की पोजिशन है।" इससे पहले कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI ने कहा था कि ट्रांजैक्शंस में आसानी की वजह से स्टॉक मार्केट से बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स का रुख क्रिप्टो सेगमेंट की ओर हो सकता है। अमेरिका में बिटकॉइन स्पॉट ETF को सिक्योरिटीज रेगुलेटर से स्वीकृति मिलने के बाद क्रिप्टो मार्केट में तेजी आई थी। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भारः NPCI
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.