बिटकॉइन 2 वर्षों में पहली बार 50,000 डॉलर पर पहुंचा 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस लगभग 2,642 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसका प्राइस लगभग 5.51 प्रतिशत बढ़ा है

बिटकॉइन 2 वर्षों में पहली बार 50,000 डॉलर पर पहुंचा 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस लगभग 2,642 डॉलर पर था

ख़ास बातें
  • पिछले एक दिन में बिटकॉइन का प्राइस 1,816 डॉलर बढ़ा है
  • क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू 3.78 प्रतिशत बढ़कर 1.87 लाख करोड़ डॉलर पर थी
  • इस सेगमेंट पर टैक्स अधिक होने से ग्रोथ पर असर पड़ रहा है
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने मंगलवार को दो वर्षों में पहली बार 50,000 डॉलर का लेवल पार किया। पिछले एक दिन में इसका प्राइस 1,816 डॉलर बढ़ा है। हालांकि, इसके बाद यह कुछ घटकर 49,917 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इससे बिटकॉइन के बारे में मार्केट एक्सपर्ट्स के पूर्वानुमान सही हुए हैं। इसमें तेजी के पीछे अमेरिका में स्टॉक मार्केट का मजबूत प्रदर्शन एक बड़ा कारण है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस लगभग 2,642 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसका प्राइस लगभग 5.51 प्रतिशत बढ़ा है। इसके अलावा Avalanche, Ripple, Cardano, Polkadot, Binance Coin, Solana, Chainlink और Polygon में तेजी थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3.78 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.87 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो एक्सचेंज Mudrex के CEO, Edul Patel ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन के लिए अगला 50,250 डॉलर पर है। इसे पार करने पर यह 51,200 डॉलर की ओर बढ़ेगा। मार्केट में सेंटीमेंट पॉजिटिव है जिससे तेजी आ रही है। Ether ने 2,600 डॉलर से अधिक का प्राइस बरकरार रखा है। इसके लिए अगला टारगेट 2,717 डॉलर का है।"  

देश में इस सेगमेंट पर टैक्स अधिक होने से ग्रोथ पर असर पड़ रहा है। बजट से पहले क्रिप्टो इंडस्ट्री ने केंद्र सरकार से इस सेगमेंट पर टैक्स घटाने के निवेदन किए थे। हालांकि, इंटरिम बजट में फाइनेंस मिनिस्टर Nirmala Sitharaman ने क्रिप्टो सेगमेंट का कोई जिक्र नहीं किया था इससे इस इंडस्ट्री से जुड़े स्टेकहोल्डर्स को निराशा हुई थी। क्रिप्टो इंडस्ट्री को उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार की ओर से पेश किए जाने वाले बजट में इस सेगमेंट के लिए कुछ राहत दी जा सकती है। लगभग डेढ़ वर्ष पहले केंद्र सरकार ने प्रत्येक क्रिप्टो ट्रांजैक्शन पर एक प्रतिशत का TDS लगाया था। इसके साथ ही क्रिप्टो से मिलने वाले प्रॉफिट पर 30 प्रतिशत टैक्स लागू किया गया था। क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े स्टेकहोल्डर्स का कहना है कि इससे देश में क्रिप्टो की ट्रेडिंग एक्टिविटीज में कमी हुई है। कुछ देशों में रेगुलेटर्स ने भी इस सेगमेंट को लेकर रिस्क की चेतावनी दी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर इमर्जिंग मार्केट्स को खतरे की चेतावनी दोहराई थी। RBI ने कहा था कुछ देशों में इस सेगमेंट को स्वीकृति मिलने के बावजूद उसकी पोजिशन इसे लेकर नहीं बदली है। 

 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Solana, Exchange, Bitcoin, Market, Demand, Resistance, Investors, Tax, America, Prices
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »