Bitcoin में तेजी बरकरार, प्राइस 34,390 डॉलर के पार

पिछले कुछ दिनों से बिटकॉइन ने 34,000 डॉलर से अधिक का लेवल बरकरार रखा है। इसका प्राइस 34,397 डॉलर पर था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 नवंबर 2023 16:52 IST
ख़ास बातें
  • पिछले कुछ दिनों से बिटकॉइन ने 34,000 डॉलर से अधिक का लेवल बरकरार रखा है
  • Ether का प्राइस 0.57 प्रतिशत बढ़कर 1,809 डॉलर पर था
  • Solana, USD Coin, Stellar और Near Protocol में भी तेजी थी

कुछ देशों में रेगुलेटर्स क्रिप्टो के लिए रूल्स बना रहे हैं

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में बुधवार को 0.60 प्रतिशत की तेजी थी। पिछले कुछ दिनों से बिटकॉइन ने 34,000 डॉलर से अधिक का लेवल बरकरार रखा है। इसका प्राइस 34,397 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसकी वैल्यू लगभग 127 डॉलर बढ़ी है। 

बिटकॉइन के बाद दूसरी सबसे अधिक प्राइस वाली क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 0.57 प्रतिशत बढ़कर 1,809 डॉलर पर था। इसके अलावा तेजी वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Solana, USD Coin, Stellar और Near Protocol शामिल थे। लगभग दो वर्ष पहले बिटकॉइन ने लगभग 68,000 डॉलर और इथर ने लगभग 4,815 डॉलर का उच्च स्तर बनाया था। इसके बाद से इन दोनों क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस में भारी गिरावट आई थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिलाइजेशन 0.13 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.27 लाख करोड़ डॉलर पर था। 
Advertisement

CoinDCX की रिसर्च टीम ने Gadgets360 को बताया, "पिछले महीने बिटकॉइन में 29 प्रतिशत की तेजी आई है। इसका बड़ा कारण बिटकॉइन स्पॉट ETF को स्वीकृति मिलने की संभावना है। सोशल मीडिया पर बिटकॉइन से जुड़ी पोस्ट्स की संख्या तेजी से बढ़ी है और यह एक पॉजिटिव ट्रेंड का संकेत है। बिटकॉइन में इनवेस्टर्स और ट्रेडर्स की दिलचस्पी बढ़ रही है। इसके साथ ही Ether में भी मजबूती आ रही है।" CoinSwitch Ventures के इनवेस्टमेंट्स लीड, Parth Chaturvedi ने कहा, "मार्केट्स पर फेडरल रिजर्व की मीटिंग का असर पड़ सकता है। इंटरेस्ट रेट में बदलाव से क्रिप्टो मार्केट की दिशा भी बदल सकती है। अमेरिका में बिटकॉइन स्पॉट ETF को लेकर इनवेस्टर्स उत्साहित हैं। इसके लिए आवेदनों पर SEC की ओर से जल्द कोई प्रतिक्रिया मिल सकती है।" 

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उनका कहना था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। इससे पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी क्रिप्टो के लिए रूल्स बनाने का पक्ष लिया था। RBI का मानना है कि क्रिप्टोकरेंसीज के साथ कोई वैल्यू नहीं जुड़ी और इस वजह से इस सेगमेंट पर बैन लगाया जाना चाहिए। कुछ देशों में रेगुलेटर्स क्रिप्टो के लिए रूल्स बना रहे हैं। इससे इस मार्केट में स्कैम के मामलों पर लगाम लग सकती है और इनवेस्टर्स का भरोसा भी बढ़ सकता है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.