Bitcoin में जोरदार तेजी, पार किया 18,000 डॉलर का लेवल

बिटकॉइन ने तीन महीने में पहली बार देश और विदेश के एक्सचेंजों पर अपने रेजिस्टेंस लेवल को तोड़ा है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 जनवरी 2023 15:18 IST
ख़ास बातें
  • पिछले एक दिन में बिटकॉइन की वैल्यू 820 डॉलर से अधिक बढ़ी है
  • Ether का प्राइस लगभग 1,402 डॉलर पर था
  • क्रिप्टो एक्सचेंज FTX के दिवालिया होने का इस मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में भी 5.37 प्रतिशत की तेजी थी

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने गुरुवार को 4.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ शुरुआत की है। बिटकॉइन का प्राइस लगभग 18,208 डॉलर पर था। इस वर्ष यह पहली बार है कि जब बिटकॉइन ने 18,000 डॉलर का लेवल पार किया है। इसके साथ ही तीन महीने में पहली बार इसने देश और विदेश के एक्सचेंजों पर अपने रेजिस्टेंस लेवल को तोड़ा है। पिछले एक दिन में बिटकॉइन की वैल्यू 820 डॉलर से अधिक बढ़ी है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में भी 5.37 प्रतिशत की तेजी थी। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, Ether का प्राइस लगभग 1,402 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसकी वैल्यू में लगभग 75 डॉलर की तेजी आई है। इसके अलावा Binance Coin, Cardano, Polygon, Litecoin, Solana, Polkadot, Tron, Avalanche, Cosmos और Wrapped Bitcoin के प्राइसेज भी बढ़े हैं। क्रिप्टो मार्केट का वैल्यूएशन भी पिछले एक दिन में लगभग चार प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 890 अरब डॉलर पर है। 

मीमकॉइन्स Dogecoin और Shiba Inu में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। क्रिप्टो मार्केट में तेजी का एक बड़ा कारण दिवालिया हो चुके क्रिप्टो एक्सचेंज FTX से लगभग पांच अरब डॉलर की रिकवरी है। FTX के दिवालिया होने का इस मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। इससे बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना ली थी। FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव कर FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान उठाने के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट दी थी। इस छूट से फर्म को FTX से फंड उधार लेने की अनुमति मिल गई थी चाहे उसके बदले में कोलेट्रल की वैल्यू कितनी भी हो। 

कोड में इस बदलाव को अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने पकड़ा था। SEC ने बताया था कि इससे Alameda Research को बिना किसी लिमिट के क्रेडिट दिया जा रहा था। फर्म को दो वर्षों में अरबों डॉलर का उधार गोपनीय तरीके से दिया गया था। एक्सचेंज के लिए मुश्किलों की शुरुआत पिछले वर्ष नवंबर में हुई थी जब इसकी बैलेंस शीट पर सवाल उठे थे। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Recovery, Bitcoin, Increase, Market, Exchange, Investors, Regulator, Ether, Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.