चीन में बैन के बावजूद हो रही Bitcoin माइनिंग

बिटकॉइन की ग्लोबल माइनिंग में चीन की हिस्सेदारी 21.1 प्रतिशत की है। बिटकॉइन माइनिंग में अमेरिका 37.8 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 18 मई 2022 08:56 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन माइनिंग में अमेरिका पहले स्थान पर है
  • पिछले वर्ष चीन की सरकार ने बिटकॉइन माइनिंग पर रोक लगा दी थी
  • हाल ही में चीन में एक कोर्ट ने बिटकॉइन को वर्चुअल एसेट करार दिया था

बैन से बचने के लिए माइनर्स ऑफ-ग्रिड इलेक्ट्रिसिटी का इस्तेमाल कर रहे हैं

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin की माइनिंग पर पिछले वर्ष चीन में बैन लगाया गया था। हालांकि, कैम्ब्रिज बिटकॉइन इलेक्ट्रिसिटी कंजम्प्शन इंडेक्स (CBECI) से पता चलता है कि चीन में बिटकॉइन माइनिंग एक्टिविटीज में दोबारा तेजी आई है और यह इस लिहाज से दूसरा सबसे बड़ा देश है।

बिटकॉइन की ग्लोबल माइनिंग में चीन की हिस्सेदारी 21.1 प्रतिशत की है। बिटकॉइन माइनिंग में अमेरिका 37.8 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर है। डेटा के अनुसार, चीन में पिछले वर्ष सितंबर से बिटकॉइन माइनिंग दोबारा शुरू हुई थी। कैम्ब्रिज सेंटर फॉर ऑल्टरनेटिव फाइनेंस (CCAF) की ओर से CBECI को नियमित तौर पर उपलब्ध कराया जाता है। यह इंडेक्स माइनिंग पूल्स की ओर से दिए जाने वाले जियोलोकेशनल डेटा के इस्तेमाल से तैयार होता है। CCAF ने एक स्टेटमेंट में बताया कि डेटा से यह पता चल रहा है कि चीन में बड़े स्तर पर छिपकर बिटकॉइन माइनिंग हो रही है। बैन से बचने के लिए माइनर्स ऑफ-ग्रिड इलेक्ट्रिसिटी का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

चीन इससे पहले बिटकॉइन माइनिंग करने वाला सबसे बड़ा देश रहा है। हालांकि, पिछले वर्ष चीन की सरकार के बिटकॉइन माइनिंग और क्रिप्टो ट्रेडिंग पर रोक लगाने के बाद जुलाई में माइनिंग एक्टिविटी पूरी तरह बंद हो गई थी। इसके बाद सितंबर से माइनर्स ने छिपे हुए तरीकों से दोबारा माइनिंग शुरू कर दी थी।

हाल ही में चीन में शंघाई के हाई कोर्ट ने बिटकॉइन को एक वर्चुअल एसेट करार दिया था। पिछले वर्ष दायर एक कानूनी मामले को लेकर यह फैसला किया गया था। यह मामला बिटकॉइन लोन की रिकवरी से जुड़ा था। इस फैसले से चीन में क्रिप्टो से जुड़े लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। शंघाई के हाई पीपल्स कोर्ट ने अपने WeChat चैनल पर एक स्टेटमेंट जारी कर बिटकॉइन को एक वर्चुअल एसेट मानने की पुष्टि की थी। इसमें कहा गया है कि बिटकॉइन की एक विशेष इकोनॉमिक वैल्यू है और प्रॉपर्टी राइट्स के लिए सुरक्षा से जुड़े नियम इस पर लागू होते हैं। यह फैसला दो व्यक्तियों के बीच बिटकॉइन से जुड़े विवाद के एक मामले में दिया गया था। इसमें एक व्यक्ति ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में मामला दायर कर एक अन्य व्यक्ति से उसके एक बिटकॉइन को लौटाने की मांग की थी। इसमें जिस व्यक्ति के खिलाफ मामला दायर किया गया था वह बिटकॉइन को लौटाने में नाकाम रहा था। इसके बाद कोर्ट ने इसमें मध्यस्थता की थी। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Mining, Bitcoin, Index, America, Electricity, China, Ban, Trading
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.