Bitcoin निकला चांदी के पार! बना दुनिया की आठवीं सबसे मूल्यवान संपत्ति

Bitcoin के अलावा, Gadgets360 के क्रिप्टो प्राइस चार्ट में सोमवार को दिखाया गया कि Ether की वैल्यू में 2.63 प्रतिशत की वृद्धि हुई। ईथर वर्तमान में $3,467 (लगभग 2.87 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 मार्च 2024 15:35 IST
ख़ास बातें
  • कुछ दिनों से गिरावट देख रहा Bitcoin 14 मार्च को अपने ऑल-टाइम हाई पर था
  • इसकी मार्केट कैप चांदी से ज्यादा, 1.45 ट्रिलियन डॉलर के पार थी
  • सोमवार, 18 मार्च को क्रिप्टो करीब $68,000 (लगभग 56.38 लाख रुपये) पर थी

Photo Credit: Unsplash / Kanchanara

Bitcoin की कीमत पिछले कुछ दिनों से धीरे-धीरे नीचे गिर रही है, लेकिन पिछले हफ्ते के मध्य में इस टोकन ने बंपर उछाल देखा। वर्तमान में भारत में इसकी कीमत 56 लाख रुपये के करीब है, लेकिन बीते गुरुवार, दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी की लेटेस्ट मार्केट ने चांदी को पार कर लिया था और आठवीं सबसे मूल्यवान एसेट बन गया। अमेरिका द्वारा ब्याज दरों में संशोधन न करने या कम करने का निर्णय लेने के बाद बीते वीकेंड में ज्यादातर क्रिप्टो टोकन्स की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि,14 मार्च की सुबह तक, कीमत के हिसाब से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी $73,600 (करीब 61 लाख रुपये) से अधिक के ऑल-टाइम हाई पर थी। उस समय इसका मार्केट कैप 1.45 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया था, जिसके साथ चांदी को पीछे छोड़कर यह दुनिया की आठवीं सबसे मूल्यवान एसेट बन गई। 

पिछले कुछ दिनों से गिरावट देख रहा Bitcoin (BTC) बीते गुरुवार, 14 मार्च को अपने ऑल-टाइम हाई, 73,600 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। उस समय कॉइन की कुल मार्केट कैप चांदी से ज्यादा, 1.45 ट्रिलियन डॉलर के पार थी। हालांकि, CoinMarketCap के अनुसार, सोमवार, 18 मार्च तक आते-आते बिटकॉइन गिरावट के बाद करीब $68,000 (लगभग 56.38 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रहा था। 14 मार्च को अपने ऑल-टाइम हाई की तुलना में ये  पिछले शुक्रवार से आज के दिन के बीच बिटकॉइन की कीमत में 5,600 डॉलर (करीब 4.64 लाख रुपये) की कमी है।

MicroStrategy जिसने हाल ही में $821.7 मिलियन (लगभग 6,805 करोड़ रुपये) वैल्यू का बिटकॉइन खरीदा था, अब अतिरिक्त बिटकॉइन खरीदने के लिए $500 मिलियन (लगभग 4,144 करोड़ रुपये) और जुटा रही है। खबर लिखते समय तक मार्केट कैप के हिसाब से चांदी वापस BTC से आगे है, लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो, इस कॉइन के $100,000 (लगभग 82.8 लाख रुपये) तक पहुंचने की उम्मीद है।

Bitcoin के अलावा, Gadgets360 के क्रिप्टो प्राइस चार्ट में सोमवार को दिखाया गया कि Ether की वैल्यू में 2.63 प्रतिशत की वृद्धि हुई। ईथर वर्तमान में $3,467 (लगभग 2.87 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है।
Advertisement

CoinDCX मार्केट टीम ने Gadgets360 को बताया, “छोटी समय सीमा में, BTC को तेजी की प्रवृत्ति की पुष्टि के लिए 50 EMA 4H को पुनः प्राप्त करने की आवश्यकता है, जबकि ETH को निरंतर अपट्रेंड की पुष्टि के लिए 20 EMA 4H को पुनः प्राप्त करना होगा। विशेष रूप से, इस हफ्ते के यूएस फेड फंड रेट और FOMC आर्थिक अनुमानों से बाजार में अस्थिरता आने का अनुमान है।”
Advertisement

आज के दिन प्रॉफिट देखने वाले अन्य कॉइन्स में Solana, Binance Coin, Avalanche, Dogecoin, Shiba Inu, और Polkadot शामिल थे, जबकि Tether, Ripple, USD Coin, Cardano, Litecoin, Stellar, Zcash, Dash, और Braintrust ने सोमवार को नुकसान देखा।
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.