Bitcoin, Ether समेत सभी डिजिटल कॉइन में दिखी बढ़त, Tether में आई गिरावट

CoinSwitch Kuber पर पिछले 24 घंटों में ईथर 2.5 प्रतिशत चढ़ा है, जिसकी कीमत 4,737 डॉलर (करीब 3.51 लाख रुपये) है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 18 नवंबर 2021 21:45 IST
ख़ास बातें
  • शीबा इनु के प्राइस में 1.14 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।
  • Tether की कीमत आज 1.74 प्रतिशत गिर गई।
  • Cardano, Polygon, Ripple और Polkadot ने बढ़त हासिल की।

डॉजकॉइन और शीबा इनु ने भी कल बड़ी गिरावट देखने के बाद आज बढ़त के संकेत दिए हैं।

Bitcoin के लिए कल का ट्रेड गिरावट के साथ शुरू हुआ था। मगर दिन खत्म होते होते इसने अपनी कीमत में वापस से रिकवरी कर ली थी। आज इसने हल्की बढ़त के संकेत दिए हैं। फिलहाल यह क्रिप्टोकरेंसी भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर 66,011 डॉलर (लगभग 49 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है, जबकि CoinMarketCap पर 59,922 डॉलर (लगभग 44.5 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है। पिछले 24 घंटों में, बिटकॉइन 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,000 डॉलर (लगभग 44.7 लाख रुपये) के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। मगर पिछले सप्ताह इसने 68,990 डॉलर (लगभग 51.18 लाख रुपये) के स्तर को छुआ था जिससे अभी यह काफी दूर नजर आ रहा है। 

जहां बिटकॉइन शुरुआती दिन की मंदी से उबर गया, ईथर ने भी खुद को हरे रंग में लाने के लिए जरूरी बढ़त हासिल कर ली। इसकी शुरूआत भी बढ़त के साथ हुई। CoinSwitch Kuber पर पिछले 24 घंटों में ईथर 2.5 प्रतिशत चढ़ा है, जिसकी कीमत 4,737 डॉलर (करीब 3.51 लाख रुपये) है। गैजेट्स 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि इथेरियम ब्लॉकचेन की इस क्रिप्टोकरेंसी का मूल्य ग्लोबल एक्सचेंजों जैसे Binance पर 4,281 डॉलर (लगभग 3.17 लाख रुपये) है। यहां दूसरी सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ने पिछले 24 घंटों में 3.23 प्रतिशत का सुधार किया है।
Advertisement

मार्केट ट्रैकर पर अन्य सभी प्रमुख altcoins के लिए भी रिकवरी के संकेत दिख रहे हैं। Cardano, Polygon, Ripple और Polkadot ने बढ़त हासिल की। Tether जो कि एक दिन पहले बाकी सभी पॉपुलर कॉइन्स में से एकलौता बढ़त हासिल करने वाला ऑल्टकॉइन था, आज उसकी कीमत 1.74 प्रतिशत गिर गई। कुछ अन्य कॉइन जिनकी कीमत में वृद्धि हुई, उनमें Elrond, Cosmos और Underdog शामिल हैं।

मीम क्रिप्टोकरेंसी डॉजकॉइन और शीबा इनु ने भी कल बड़ी गिरावट देखने के बाद आज बढ़त के संकेत दिए हैं। जहां DOGE वर्तमान में पिछले 24 घंटों में केवल 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 0.26 डॉलर (लगभग 19.35 रुपये) पर ट्रेड कर रहा है, शीबा इनु का प्राइस 1.14 प्रतिशत ऊपर उठकर 0.000048 डॉलर (लगभग 0.003561 रुपये) पर आ गया है।
Advertisement

ब्लॉकचेन डेटा प्रोवाइडर Glassnode और Fundstrat Digital Asset Research के अनुसार बिटकॉइन के लॉन्ग टर्म होल्डर अब फायदे में हैं। मई के बाद पहली बार वे नेट होल्डिंग को कम कर रहे हैं। फाइनेंस आउटलेट Barrons द्वारा की गई उसी स्टडी में कहा गया है कि प्रोफिट पाने के उपायों के चलते हो रहे आउटफ्लो को नए इन्वेस्टर बैलेंस कर रहे हैं। इससे एनालिस्ट का मानना ​​है कि बाजार में तेजी बनी रहेगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency News Update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.