बिटकॉइन ने बरकरार रखा 34,000 डॉलर से ज्यादा का लेवल, अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में तेजी

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 0.62 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस बढ़कर 1,794 डॉलर पर था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2023 14:58 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस 34,270 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 0.62 प्रतिशत की तेजी थी
  • क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू 0.47 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.27 करोड़ डॉलर पर थी

कुछ देशों में रेगुलेटर्स इस सेगमेंट के लिए रूल्स बना रहे हैं

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में मंगलवार को मामूली गिरावट थी। हालांकि, इसने 34,000 डॉलर से अधिक के लेवल को बरकरार रखा है। बिटकॉइन का प्राइस 34,270 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक दिन में इसमें लगभग 25 डॉलर की गिरावट हुई है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर बिटकॉइन का प्राइस 31,000 डॉलर से अधिक पर रहता है तो क्रिप्टो मार्केट में सेंटीमेंट बुलिश होगा। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 0.62 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस 1,794 डॉलर पर था। इसके अलावा Avalanche, Ripple, Solana, Polygon, Cardano, Polkadot, Litecoin के Stellar के प्राइसेज बढ़े हैं। Tether, USD Coin, Binance USD और New Coin में गिरावट थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू 0.47 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.27 करोड़ डॉलर पर थी। 
Advertisement

CoinSwitch Ventures के इनवेस्टमेंट्स लीड, Parth Chaturvedi ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन 34,000-34,800 डॉलर की रेंज में दिख रहा है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में इसमें आई तेजी से शॉर्ट-टर्म में बिटकॉइन को खरीदने वालों को काफी प्रॉफिट हुआ है। इनवेस्टर्स को इसमें तेजी का ट्रेंड जारी रहने की उम्मीद है।" क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के वाइस प्रेसिडेंट, Rajagopal Menon का कहना था, "अमेरिका में सिक्योरिटीज रेगुलेटर की ओर से पहले बिटकॉइन स्पॉट ETF को स्वीकृति मिलने की संभावना से बिटकॉइन में जोरदार तेजी आई है।" 

बिटकॉइन ने लगभग दो वर्ष पहले लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल छुआ था। इसके बाद से इसके प्राइस में भारी गिरावट हुई थी। इससे इनवेस्टर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। कुछ क्रिप्टो फर्मों के दिवालिया होने से भी मार्केट में गिरावट आई थी। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उनका कहना था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। इससे पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी क्रिप्टो के लिए रूल्स बनाने का पक्ष लिया था। हालांकि, RBI की ओर से क्रिप्टोकरेंसीज पर बैन लगाने की भी मांग की गई थी। कुछ देशों में रेगुलेटर्स इस सेगमेंट के लिए रूल्स बना रहे हैं। इससे इस मार्केट में स्कैम के मामलों में कमी हो सकती है और इससे इनवेस्टर्स का भरोसा भी बढ़ सकता है। 
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.