Bitcoin दे रहा मंदी के इस पैटर्न का संकेत

प्रमुख ट्रेडर्स में शामिल Peter Brandt का कहना है कि बिटकॉइन के प्राइस से राइजिंग वेज पैटर्न का संकेत मिल रहा है

विज्ञापन
आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 अगस्त 2022 15:39 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस 24,000 डॉलर से कम है
  • यह एक राइजिंग वेज पैटर्न बना रहा है
  • आमतौर पर यह मंदी का एक संकेत होता है

क्रिप्टो मार्केट में गिरावट का बिटकॉइन पर बड़ा असर पड़ा है

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में पिछले कुछ महीनों से गिरावट है। इसने पिछले वर्ष नवंबर में लगभग 69,000 डॉलर का हाई छुआ था। इसके बाद मार्केट में बिकवाली और अमेरिका के फेडरल रिजर्व सहित कुछ देशों के सेंट्रल बैंक की ओर से इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी का असर बिटकॉइन के प्राइस पर पड़ा है। इसका प्राइस 24,000 डॉलर से नीचे है।

प्रमुख ट्रेडर्स में शामिल Peter Brandt का कहना है कि बिटकॉइन एक राइजिंग वेज पैटर्न बना रहा है। हालांकि, बिटकॉइन के लिए जुलाई इस वर्ष का सबसे अच्छा महीना रहा है। राइजिंग वेज एक बियरिश चार्ट पैटर्न है जो गिरावट के दौरान बनता है। इसमें निचले स्तरों के बढ़ने और ऊंचे स्तरों के बढ़ने की एक सीरीज के बाद ट्रेडिंग रेंज कम होने पर दो ट्रेंडलाइन मिलती हैं। आमतौर पर यह मंदी का एक संकेत होता है जो प्राइस के ब्रेकडाउन से पहले दिखता है। हालांकि, Brandt ने कहा कि ऐसे अधिकतर ट्रेडिंग पैटर्न कुछ और स्थिति बनाते हैं। इस वजह से यह पक्का नहीं है कि राइजिंग वेज पैटर्न पूरा होगा। एक ट्वीट में Brandt ने कहा कि बिटकॉइन के साथ जुड़े लोगों की बड़ी संख्या है। उन्होंने हाल ही में कहा था कि मीम कॉइन Shiba Inu का ट्रेंड तेजी की ओर दिख रहा है। 

एसेट मैनेटमेंट कंपनी BlackRock ने अमेरिका में इंस्टीट्यूशनल क्लाइंट्स के लिए स्पॉट बिटकॉइन प्राइवेट ट्रस्ट लॉन्च किया है। यह बिटकॉइन के प्रदर्शन को ट्रैक करेगा और क्लाइंट्स को इसमें निवेश का विकल्प उपलब्ध कराएगा। BlackRock ने कहा था, "क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में भारी गिरावट के बावजूद इंस्टीट्यूशनल क्लाइंट्स की इस सेगमेंट में काफी दिलचस्पी है।" 

हाल ही में क्रिप्टो एक्सचेंज Coinbase ने अपने इंस्टीट्यूशनल क्लाइंट्स को क्रिप्टो ट्रेडिंग और कस्टडी सर्विसेज देने के लिए BlackRock के साथ टाई-अप किया था। एक्सचेंज का क्रिप्टो एसेट्स के लिए ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म Coinbase Prime के जरिए BlackRock के प्लेटफॉर्म पर इंस्टीट्यूशनल क्लाइंट्स को क्रिप्टो ट्रेडिंग, कस्टडी और रिपोर्टिंग की सुविधा मिलेगी। क्रिप्टो मार्केट में गिरावट का Coinbase पर बड़ा असर पड़ा है। इसके शेयर में इस वर्ष 60 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। Coinbase ने हाल ही में यूजर्स के लिए कॉइन स्टेकिंग पोर्टफोलियो का दायरा भी बढ़ाया था।  
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Trading, Bitcoin, Price, Market, Federal Reserve, America

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6: 7 अप्रैल को लॉन्च होगा 9000mAh बैटरी वाला फोन! प्राइस लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. 'एलियन' जैसा बर्ताव कर रहे धूमकेतु का नासा ने लगाया पता! जानें मामला
  2. Motorola Razr 70 Ultra का डिजाइन लीक, बड़ी बैटरी, 7 इंच डिस्प्ले से होगा लैस!
  3. 14 हजार कर्मचारियों को निकालेगी Nokia, जानें वजह
  4. 7 हजार सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Redmi फोन! डिस्काउंट का बड़ा धमाका ऑफर
  5. Tesla को लगा झटका, चीन की BYD ने सेल्स में दी मात 
  6. इस देश ने लगाया बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन....
  7. IPL 2026 Live Streaming: RCB vs SRH मैच से आज आईपीएल 2026 का आगाज, ऐसे देखें फ्री!
  8. OnePlus Nord 6: 7 अप्रैल को लॉन्च होगा 9000mAh बैटरी वाला फोन! प्राइस लीक
  9. 96GB रैम, 16 इंच 144Hz डिस्प्ले वाले लैपटॉप Asus ExpertBook B3 G1 हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. OnePlus यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब भारत में Oppo स्टोर पर करवा सकेंगे मोबाइल रिपेयर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.