अमेरिकी चुनाव में बाइडन के हटने से झूमा बिटकॉइन, प्राइस 68,000 डॉलर से पार

बिटकॉइन का प्राइस इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 68,007 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। यह जून से इसका सबसे अधिक प्राइस है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 जुलाई 2024 17:14 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 68,007 डॉलर पर था
  • Tether, Ripple, Bitcoin Cash और Polkadot के प्राइस बढ़े हैं
  • क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर लगभग 2.47 लाख करोड़ डॉलर पर था

Ether में भी पिछले सप्ताह की तुलना में उछाल था

पिछले कुछ सप्ताह से बिकवाली के प्रेशर का सामना कर रहे बिटकॉइन में सोमवार को जोरदार तेजी थी। अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव से Joe Biden के हटने से बिटकॉइन का प्राइस इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 68,007 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। यह जून से इसका सबसे अधिक प्राइस है। BuyUCoin जैसे भारतीय एक्सचेंजों पर यह लगभग 68,000 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। 

Ether में भी पिछले सप्ताह की तुलना में उछाल था। CoinMarketCap जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग 3,512 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर 3,685 डॉलर का था। इसके अलावा Tether, Ripple, Bitcoin Cash और Polkadot के प्राइस बढ़े हैं। Binance Coin, Solana, Litecoin, Chainlink, Bitcoin SV और Cronos में नुकसान था। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.91 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.47 लाख करोड़ डॉलर पर था। 
Advertisement

क्रिप्टो ऐप Mudrex के CEO, Edul Patel ने Gadgets360 को बताया, "अमेरिका में Donald Trump के प्रेसिडेंट का चुनाव जीतने की संभावना बढ़ने से मार्केट में उत्साह है और बिटकॉइन दोबारा 68,000 डॉलर के लेवल तक पहुंचा है। इसके लिए अगला महत्वपूर्ण लेवल 70,000 डॉलर का है।" CoinDCX के मार्केट डेस्क ने कहा, "ETF की ट्रेडिंग शुरू होने से पहले Ether में मजबूती है। इसके लिए 3,650 डॉलर का रेजिस्टेंस पार करना महत्वपूर्ण है और इसका सपोर्ट 3,360 डॉलर पर है।" 

पिछले महीने बोलिविया ने लगभग एक दशक पहले Bitcoin पर लगाए गए बैन को हटा दिया था। इसका उद्देश्य देश की इकोनॉमी को संतुलित बनाना और पेमेंट सिस्टम्स का मॉडर्नाइज करना है। लैटिन अमेरिका में बोलिविया क्रिप्टो के पक्ष में कदम उठाने वाला पहला देश बना है। हालांकि, इसके सेंट्रल बैंक ने बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरेंसीज को वैध करेंसी का दर्जा नहीं दिया है। बोलिविया के सेंट्रल बैंक ने बैंकों को क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस की अनुमति भी दी है। Banco Central de Bolilvia ने बताया कि वह बिटकॉइन पेमेंट्स सहित क्रिप्टोकरेंसी से पेमेंट्स पर लगाए गए बैन को वापस ले रहा है। इस देश में 2029 तक कर्ज 21 अरब डॉलर से अधिक बढ़ने का अनुमान है। Banco Central de Bolilvia ने बैंकों को इलेक्ट्रॉनिक चैनल्स का इस्तेमाल करने और क्रिप्टो पेमेंट्स की सुविधा उपलब्ध कराने की भी अनुमति देने का फैसला किया है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.