बिटकॉइन ने दोबारा पार किया 1 लाख डॉलर का लेवल, अमेरिका में रेट कट की संभावना से आई तेजी

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन भी चार प्रतिशत से अधिक बढ़कर 3.60 लाख करोड़ डॉलर से अधिक का था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2024 14:28 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी 55 प्रतिशत से अधिक है
  • इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ी है
  • सॉफ्टवेयर कंपनी Microstrategy ने अपनी बिटकॉइन की होल्डिंग को बढ़ाया है

इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ी है

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने गुरुवार को दोबारा एक लाख डॉलर का लेवल पार किया। अमेरिका में इन्फ्लेशन के डेटा से फेडरल रिजर्व की ओर से इंटरेस्ट रेट में कमी की संभावना है। इससे बिटकॉइन में तेजी आई है। अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में Donald Trump की जीत के बाद क्रिप्टो मार्केट में काफी तेजी आई थी। बिटकॉइन ने भी लगातार नए हाई बनाए थे। 

इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ने हाल ही में लगभग 1,03,800 डॉलर का उच्च स्तर छुआ था। हालांकि, इसके बाद प्रॉफिट बुकिंग की वजह से इसमें काफी गिरावट हुई थी। फेडरल रिजर्व के रेट कट की संभावना से इसमें तेजी आई है। क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर इस रिपोर्ट को लिखे जाने पर बिटकॉइन का प्राइस 2.90 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 1,00,754 डॉलर पर था। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन भी चार प्रतिशत से अधिक बढ़कर 3.60 लाख करोड़ डॉलर से अधिक का था। इस मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी 55 प्रतिशत से अधिक है। इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ी है। सॉफ्टवेयर कंपनी Microstrategy ने अपनी बिटकॉइन की होल्डिंग को बढ़ाया है। 

इस कंपनी ने हाल ही में अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) को एक फाइलिंग में बताया था कि उसने 2 से 8 दिसंबर के बीच लगभग 21,550 बिटकॉइन लगभग 2.1 अरब डॉलर में खरीदे हैं। इसके लिए प्रति बिटकॉइन 98,783 डॉलर का औसत प्राइस दिया गया है। कंपनी ने इस खरीदारी के लिए दो अरब डॉलर से ज्यादा के शेयर्स की बिक्री की है। माइक्रोस्ट्रैटेजी के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन, Michael Saylor ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया था कि कंपनी के पास कुल 4,23,650 बिटकॉइन हैं। इसके लिए कंपनी की प्रति बिटकॉइन औसत कॉस्ट लगभग 60,324 डॉलर की है। हालांकि, एक अन्य सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने इसमें इनवेस्टमेंट नहीं करने का फैसला किया है। 

चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने क्रिप्टोकरेंसीज के लिए सख्त रेगुलेशन नहीं बनाने का संकेत दिया था। उन्होंने क्रिप्टो के समर्थक Paul Atkins को SEC का नया चीफ नियुक्त किया है। इससे अगले वर्ष की शुरुआत में अमेरिका में ट्रंप की अगुवाई वाली नई सरकार के कार्यभार संभालने पर क्रिप्टो के पक्ष में पॉलिसी बनाए जाने की संभावना बढ़ी है। अमेरिका में क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट करन् वालों की बड़ी संख्या है। 
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  3. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  4. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  5. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  2. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  3. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  5. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  7. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  10. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.