बिटकॉइन के बढ़े खरीदार, प्राइस 38,000 डॉलर से बढ़ने को तैयार 

अमेरिका में स्पॉट बिटकॉइन ETF के लिए स्वीकृति मिलने की संभावना से इसे खरीदने वालों की संख्या बढ़ी है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2023 14:56 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉाइ का प्राइस 37,904 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था
  • अमेरिका में स्पॉट बिटकॉइन ETF के लिए जल्द स्वीकृति मिल सकती है
  • क्रिप्टो मार्केट में खरीदारों की संख्या बढ़ रही है

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 2.43 प्रतिशत की तेजी थी

मार्केट वैल्यू में सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में शुक्रवार को 0.29 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस 37,904 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक दिन में बिटकॉइन का प्राइस 38 डॉलर बढ़ा है। अमेरिका में स्पॉट बिटकॉइन ETF के लिए स्वीकृति मिलने की संभावना से इसे खरीदने वालों की संख्या बढ़ी है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस लगभग 2.43 प्रतिशत बढ़ा है। यह लगभग 2,089 डॉलर पर था। इसके अलावा Avalanche, Ripple, Tron, Chainlink, Solana, Polygon और Stellar में तेजी थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.05 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.44 लाख करोड़ डॉलर का था। 

क्रिप्टो फर्म Mudrex के CEO, Edul Patel ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन के प्राइस में तेजी का कारण नवंबर में MicroStrategy के लगभग 16,130 बिटकॉइन खरीदने की रिपोर्ट हो सकती है। इससे मार्केट में सेंटीमेंट मजबूत हुआ है। अमेरिका के SEC ने Fidelity के स्पॉट Ether ETF के लिए आवेदन पर लोगों से सुझाव मांगे हैं। Ether का प्राइस 2,000 डॉलर से 2,100 डॉलर की रेंज के बीच ट्रेड कर रहा है।" JP Morgan की एक रिसर्च से पिछले कुछ महीनों में DeFi और NFT में भी रिकवरी का पता चल रहा है। 

पिछले महीने के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से शामिल Binance को अमेरिका में एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। इस वजह से Binance पर 4.3 अरब डॉलर (लगभग 35,827 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगा है। इसके चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, Changpeng Zhao ने इस्तीफा देने की घोषणा की है। इससे क्रिप्टो मार्केट को बड़ा झटका लगा था। बिटकॉइन ने दो वर्ष पहले लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल छुआ था। इसके बाद से इसके प्राइस में भारी गिरावट हुई थी। इससे इनवेस्टर्स को नुकसान उठाना पड़ा था। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। इससे पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी क्रिप्टो के लिए रूल्स बनाने का पक्ष लिया था। हालांकि, RBI की ओर से क्रिप्टोकरेंसीज पर बैन लगाने की भी मांग की गई थी। कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.