Bitcoin में 6.9% की बड़ी गिरावट, Ether भी 7.5% फ‍िसला, जानें क्रिप्‍टोकरेंसी का ताजा हाल

ईथर की वैल्‍यू एक दिन में 145 डॉलर से ज्‍यादा गिर गई है।

Bitcoin में 6.9% की बड़ी गिरावट, Ether भी 7.5% फ‍िसला, जानें क्रिप्‍टोकरेंसी का ताजा हाल

कई और क्रिप्‍टोकरेंसी का भी यही हाल है, जिस वजह से क्रिप्‍टो प्राइस चार्ट आज लाल रंग में ज्‍यादा दिखाई दे रहा है।

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन 30 हजार डॉलर के मार्क से नीचे आ गई है
  • ईथर फ‍िलहाल 1,825 डॉलर पर ट्रेड कर रही है
  • क्रिप्‍टो प्राइस चार्ट आज लाल रंग में ज्‍यादा दिखाई दे रहा है
विज्ञापन
जून महीने के दूसरे ही दिन क्रिप्‍टोकरेंसी (Cryptocurrency) मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिली है। दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) की कीमतों में 6.9 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है और यह 30 हजार डॉलर के मार्क से नीचे 29,555 डॉलर (22 लाख 92 हजार रुपये) पर आ गई है। इंडियन क्रिप्‍टो एक्‍सचेंज CoinSwitch Kuber के अनुसार, बिटकॉइन की कीमतों में बीते 24 घंटों में 4.20 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, coinmarketcap जैसे इंटरनेशनल एक्‍सचेंज में बिटकॉइन की कीमत अभी 5 फीसदी से ज्‍यादा गिरावट झेल रही है और 30 हजार डॉलर के मार्क से नीचे चली गई है। 

कुछ ऐसा ही हाल दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (ETH) का भी हुआ है। एक समय तो  यह 7.52 फीसदी तक गिर गई और दाम 1,794 डॉलर पर आ गए थे। खबर लिखे जाने तक इसकी वैल्‍यू में 5.58 फीसदी की गिरावट बनी हुई थी और यह क्रिप्‍टोकरेंसी 1,825 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी। 

बिटकॉइन की गिरावट सबसे अहम है। 28 मार्च की इसकी वैल्‍यू 48,234 डॉलर पर थी। इस हिसाब से यह क्रिप्‍टोकरेंसी 38.9 फीसदी तक नीचे जा चुकी है। वहीं, ईथर की वैल्‍यू एक दिन में 145 डॉलर से ज्‍यादा गिर गई है। 

कई और क्रिप्‍टोकरेंसी का भी यही हाल है, जिस वजह से क्रिप्‍टो प्राइस चार्ट आज लाल रंग में ज्‍यादा दिखाई दे रहा है। 

पिछले 24 घंटों में Binance Chain Coin (BNB) की कीमत 5.59 प्रतिशत घटकर 301 डॉलर हो गई। हालांकि मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में यह मौजूदा वक्‍त में पांचवीं सबसे बड़ी क्रिप्टो संपत्ति बनी हुई है। XRP कॉइन ने भी पिछले 24 घंटों में कीमत में 6.04 फीसदी की गिरावट देखी है। इसका मूल्‍य 0.3927 डॉलर हो गया है। पिछले 7 दिनों में XRP की कीमत में 2.63 फीसदी की कमी आई है। कुछ ऐसा ही हाल सोलाना (SOL) का भी है। पिछले 24 घंटों में सोलाना की कीमत 13.15 प्रतिशत घटकर 38.25 डॉलर हो गई। पिछले 7 दिनों में SOL की कीमत में 16.05 प्रतिशत की कमी आई है। 

कार्डानो (ADA) टोकन की कीमत पिछले 24 घंटों में 5.97 प्रतिशत घटकर 0.5654 डॉलर हो गई। हालांकि पिछले एक हफ्ते की बात करें, तो इसने कीमतों में उछाल देखा है। 

मीम करेंसी के तौर पर पॉपुलर डॉजकॉइन (DOGE) की कीमतों में पिछले 24 घंटों में 5.57 प्रतिशत की कमी आई है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में फ‍िलहाल यह 10वें नंबर पर है। एलन मस्‍क डॉजकॉइन के बड़े समर्थक है और हाल ही में उन्‍होंने DOGE को स्‍पेसएक्‍स प्‍लेटफॉर्म में पेमेंट ऑप्‍शन के तौर पर शामिल करने का ऐलान किया है। हालांकि इसका कोई बड़ा असर डॉजकॉइन की कीमतों पर दिखाई नहीं दे रहा। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Cryptocurrency, Bitcoin, Ether, dogecoin, shiba inu, USD Coin, Cardano
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »