जुलाई के बाद पहली बार 19,000 डॉलर से नीचे गिरा Bitcoin

CoinMarketCap और Binance जैसे ग्लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस 18,704 डॉलर पर है

विज्ञापन
Written by शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 सितंबर 2022 17:09 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन ने पिछले वर्ष नवंबर में 67,000 डॉलर से अधिक का हाई बनाया था
  • क्रिप्टोकरेंसीज का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 5.43 प्रतिशत घट गया है
  • पिछले एक दिन में अधिकतर बड़े ऑल्टकॉइन्स में काफी गिरावट हुई है

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether के प्राइस में भी कमी हुई है

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में बड़ी गिरावट आई है। यह जुलाई के बाद से पहली बार 19,000 डॉलर से नीचे चला गया है। पिछले एक दिन में इसका प्राइस 5 प्रतिशत से अधिक घटा है। ग्लोबल क्रिप्टो एक्सचेंजों पर यह 19,000 डॉलर से नीचे है जबकि CoinSwitch और CoinDCX जैसे भारतीय एक्सचेंजों पर यह लगभग 20,582 डॉलर पर है, जो मंगलवार से लगभग 1.5 प्रतिशत की गिरावट है।

CoinMarketCap और Binance जैसे ग्लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस 18,704 डॉलर पर है। बिटकॉइन ने पिछले वर्ष नवंबर में 67,000 डॉलर से अधिक का हाई बनाया था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether के प्राइस में भी कमी हुई है। ब्लॉकचेन के अपग्रेड 'Merge' से पहले इसका प्राइस घटने का कोई स्पष्ट कारण नहीं दिख रहा। भारतीय एक्सचेंजों पर इसका प्राइस 1,647 डॉलर और ग्लोबल एक्सचेंजों पर लगभग 1,508 डॉलर का था। इसकी वैल्यू में पिछले एक दिन में 8.16 प्रतिशत की कमी हुई है। इस अपग्रेड में Ethereum के डिवेलपर्स इसके माइनिंग प्रोटोकॉल की प्रूफ-ऑफ-वर्क (PoW) सिस्टम से प्रूफ-ऑफ-स्टेक (PoS) पर दोबारा कोडिंग कर रहे हैं। इससे Ethereum की एनर्जी की खपत बहुत कम होने की संभावना है। इस ब्लॉकचेन पर 100 अरब डॉलर से अधिक के डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) ऐप्स को सपोर्ट मिलता है और इस वजह से अपग्रेड को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। 

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि पिछले एक दिन में अधिकतर बड़े ऑल्टकॉइन्स में काफी गिरावट हुई है। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन भी लगभग 5.43 प्रतिशत घट गया है। Solana, Monero, Polkadot, TRON, BNB और  Polygon के प्राइसेज टूटे हैं। 

मीम कॉइन्स Shiba Inu और Dogecoin में भी भारी गिरावट रही। Shiba Inu का प्राइस 5.37 प्रतिशत घटकर $0.000012 और Dogecoin का 7.69 प्रतिशत गिरकर $0.06 पर था। क्रिप्टो मार्केट में पिछले कुछ महीनों से स्लोडाउन और कुछ अन्य कारणों से बिकवाली हो रही है। इससे क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज में काफी गिरावट आई है और इनवेस्टर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। बहुत से देशों में रेगुलेटर्स ने भी इस मार्केट को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है। चीन जैसे देशों ने क्रिप्टोकरेंसीज की ट्रेंडिंग पर बंदिशें लगाई हैं। इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत के कारण क्रिप्टो माइनिंग का विरोध भी किया जा रहा है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Selling, Bitcoin, Upgrade, Market, Ethereum, Price, developers, Energy
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.