Bitcoin रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद फिर आया नीचे! Tether,chainlink को छोड़ अन्य कॉइन गिरें

अमेरिका में पहले बिटकॉइन (BTC) से जुड़े एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) के लॉन्च के कारण बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी अपने अब तक सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंच गई थी।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2021 09:57 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन में आई गिरावट का असर दूसरे पॉपुलर altcoins पर भी दिखाई दिया।
  • हाल की बिटकॉइन रैली का बाजार पर काफी प्रभाव पड़ा है।
  • ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट पहली बार लगभग 1,94,45,270 करोड़ रु. पर पहुंचा है।

Cardano, Ripple, Polkadot, Litecoin और Dogecoin जैसे कॉइन्स में भी गिरावट देखने को मिली।

अमेरिका में पहले बिटकॉइन (BTC) से जुड़े एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) के लॉन्च के कारण 20 अक्टूबर को बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी अपने अब तक सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंच गई थी। मगर उसके अगले दिन इसकी कीमत में 5 प्रतिशत की गिरावट आ गई। शुक्रवार को ट्रेड में थोड़ी उम्मीद दिखी। मगर गिरावट का सिलसिला अभी भी जारी है। 23 अक्टूबर की सुबह बिटकॉइन के ट्रेड की शुरुआत 2.32% की गिरावट के साथ हुई। रविवार 24 अक्टूबर को खबर लिखने के समय तक भारत में बिटकॉइन की कीमत 47 लाख रुपये पर थी। 

बिटकॉइन में आई गिरावट का असर दूसरे पॉपुलर altcoins पर भी दिखाई दिया। Gadgets 360 के cryptocurrency price tracker से पता चलता है कि गुरुवार को ईथर में 0.03% की गिरावट आई, हालांकि अन्य क्रिप्टो-एसेट्स में बड़ी गिरावट देखने को मिली। Ether वर्तमान में 3 लाख 15 हजार रुपये (करीब 4,323 डॉलर) पर ट्रेड कर रहा है। 24 अक्टूबर को इसकी ओपनिंग लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ हुई। 
Advertisement

Cardano, Ripple, Polkadot, Litecoin और Dogecoin जैसे कॉइन्स में भी गिरावट देखने को मिली। वहीं Tether में 0.33 की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। रविवार को 24 अक्टूबर को टीथर की कीमत 78 रुपये पर थी। बाकी सभी altcoin में से Chainlink में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।  

हाल की बिटकॉइन रैली का पहले से ही बाजार पर काफी प्रभाव पड़ा है। ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट पहली बार 2.6-ट्रिलियन डॉलर (लगभग 1,94,45,270 करोड़ रुपये) की वैल्यू पर पहुंचा है। इसके साथ ही भारत में निवेशकों ने भी अपने क्रिप्टो पोर्टफोलियो को बढाया है। भारत में एक्सचेंजों में CoinSwitch Kuber, WazirX, CoinDCX, और BuyUCoin शामिल हैं। सभी ने इस सप्ताह में बुधवार से गुरुवार तक ट्रेड वॉल्यूम में 100 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की।
Advertisement

इस बीच, इथेरियम के को-फाउंडर Vitalik Buterin, डॉज-थीम वाले डॉजकॉइन क्रिप्टोकैट्स को सेल कर रहे हैं। एक रिपोर्ट बताती है कि हाल के दिनों में Buterin ने कथित तौर पर अपने वॉलेट से लगभग 4.3 मिलियन डॉलर (लगभग 32 करोड़ रुपये से अधिक) कीमत के डॉज-थीम वाले मीमकॉइन सेल किए हैं।
Advertisement

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrecny News in Hindi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.