Bitcoin, Ether ने हल्की गिरावट के साथ की सप्ताह की शुरुआत, Shiba Inu, Neo में हल्की बढ़त

Bitcoin की कीमत में बीते वीकेंड बढ़त देखने को मिली। यह क्रिप्टोकरेंसी उस वक्त 48,000 डॉलर (लगभग 35 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही थी।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2021 21:20 IST
ख़ास बातें
  • Ether में भी सोमवार को कम ओपनिंग देखी गई। इसने 2.16 % की गिरावट दर्ज की।
  • EOS, Shiba Inu, Neo और Bitcoin SV में हल्की बढ़ोत्तरी देखी गई।
  • Cardano, Tether, Ripple और Polkadot आदि में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

हालांकि वीकेंड पर बिटकॉइन और ईथर ने अपनी ऑवरऑल वैल्यू में बढ़ोत्तरी दर्ज की है।

Bitcoin की कीमत में बीते वीकेंड बढ़त देखने को मिली। यह क्रिप्टोकरेंसी उस वक्त 48,000 डॉलर (लगभग 35 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही थी। सोमवार, 4 अक्टूबर को, बिटकॉइन 1.96 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ खुला। मामूली गिरावट के बावजूद, दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 36,53,453 रुपये (लगभग 49,285 डॉलर) पर कारोबार कर रही है। क्रिप्टो से जुड़ी एक्टिविटी आदि पर चीन की हालिया कार्रवाई के बाद, बिटकॉइन की कीमत में अन्य क्रिप्टोकरेंसी के मुकाबले पिछले सप्ताह बड़े उतार-चढ़ाव देखे गए। हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने क्रिप्टोकरेंसी सेक्टर को फिर से यह विश्वास दिलाया कि सेंट्रल बैंक का डिजिटल करेंसी पर बैन लगाने का कोई इरादा नहीं है। जिसके चलते क्रिप्टो प्राइसेज में एक बार फिर से बढ़त देखने को मिली। 

Ether में भी सोमवार को कम ओपनिंग देखी गई। 2.16 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करते हुए - इथेरियम ब्लॉकचेन पर आधारित क्रिप्टोकरेंसी वर्तमान में Gadgets 360 cryptocurrency price tracker के अनुसार 2,59,219 रुपये (लगभग 3,496 डॉलर) पर कारोबार कर रही है। 
Advertisement

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में पिछले सप्ताह के ज्यादातर दिनों में एक्सचेंज प्राइस में गिरावट देखी गई। शुक्रवार, 1 अक्टूबर को, altcoin एक और निचले स्तर के साथ खुला था - जब यह लगभग 2,36,255 रुपये (लगभग 3,179 डॉलर) पर ट्रेड कर रहा था। यहां ये भी बताना जरूरी है कि ईथर ने अपनी ऑवरऑल वैल्यू में बढ़ोत्तरी की है जो वीकेंड में लगभग 300 डॉलर (लगभग 22 हजार रुपये) की बढ़त थी। 

Cardano, Tether, Ripple और Polkadot आदि में हल्की गिरावट दर्ज की गई। केवल कुछ ही क्रिप्टोकरेंसी रहीं जिन्होंने सप्ताह की ओपनिंग हल्की बढ़त के साथ की। इनमें EOS, Shiba Inu, Neo और Bitcoin SV आदि शामिल हैं। 
Advertisement
इसी बीच चीन जहां क्रिप्टो-एक्टिविटी को अपराध घोषित कर चुका है वहीं  अल सल्वाडोर, मियामी, यूएस जैसे देश क्रिप्टो क्षेत्र को मजबूती देने में लगे हैं। इस खींचतान में क्रिप्टो मार्केट सितम्बर महीने में ऊपर नीचे होती रही। 

हालाँकि, ज्यादातर देश इन गैर-रेगुलेटेड और डीसेंट्रेलाइज्ड क्रिप्टो- ऐसेट्स के फंक्शन्स के बारे में चर्चा को बढ़ावा दे रहे हैं। 
Advertisement
उदाहरण के लिए, यूएस फेडरल रिजर्व को डिजिटल डॉलर बनाने के लिए जाना जाता है, ऐसा FullyCrypto.com की एक रिपोर्ट में हाल ही में कहा गया है।

पिछले हफ्ते, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी को मिटाया नहीं जा सकता है। ये यहां पर हमेशा के लिए रहेगी। तो दूसरी ओर वेंचर कैपिटेलिस्ट चमथ पालीहिपतिया ने कहा कि बिटकॉइन ने जरूरी तौर पर मॉडर्न समय में सोने की जगह ले ली है।
Advertisement

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bitcoin, Bitcoin Price in India Today
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  11. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  6. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  10. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.