Bitcoin और  Ether के साथ क्रिप्टो मार्केट में लौटी तेजी

पिछले एक दिन में क्रिप्टो मार्केट का कैपिटलाइजेशन लगभग 0.85 प्रतिशत बढ़कर 848 अरब डॉलर से अधिक का है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2022 16:25 IST
ख़ास बातें
  • Binance पर बिटकॉइन में 1.95 प्रतिशत की तेजी रही
  • बिटकॉइन के बड़े इनवेस्टर्स को मार्केट में गिरावट से भारी नुकसान हुआ है
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस भी बढ़ा है

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में इस प्राइस लेवल पर खरीदारी का मौका है

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में मंगलवार को 1.42 प्रतिशत की तेजी के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत हुई। इसका प्राइस बढ़कर लगभग 17,150 डॉलर पर था। Binance जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसमें लगभग 1.95 प्रतिशत की तेजी रही। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस भी बढ़ा है। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, इसका प्राइस लगभग 1.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,266 डॉलर पर था। CoinDCX की रिसर्च टीम ने बताया, "बिटकॉइन और Ether के एक कम रेंज में ट्रेडिंग करने से आगामी दिनों में अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों के जारी होने और 14 दिसंबर को FOMC के संवाददाता सम्मेलन जैसे इवेंट्स के कारण मार्केट में वौलैटिलिटी रह सकती है।" प्राइस में तेजी वाले अन्य कॉइन्स में Tether, USD Coin, Cardano, Polygon, Litecoin और Solana शामिल थे। 

पिछले एक दिन में क्रिप्टो मार्केट का कैपिटलाइजेशन लगभग 0.85 प्रतिशत बढ़कर 848 अरब डॉलर से अधिक का है। गिरावट वाले कुछ ऑल्टकॉइन्स में Cardano, Polkadot, Tron और Chainlink थे। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में इस प्राइस लेवल पर खरीदारी का मौका है। Bitcoin में बड़ा इनवेस्टमेंट करने वाले शार्क की संख्या एक वर्ष में लगभग 80 प्रतिशत घटी है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि बिटकॉइन के बड़े इनवेस्टर्स को मार्केट में गिरावट से भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही कई बड़े व्हेल्स अकाउंट बिटकॉइन से दूरी भी बना रहे हैं। 

हाल ही में एक स्टडी में पता चला है कि Bitcoin खरीदने वाले लगभग तीन चौथाई लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है। यह जानकारी बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के इकोनॉमिस्ट्स की ओर से पिछले सात वर्षों में लगभग 95 देशों के क्रिप्टोकरेंसी इनवेस्टर्स के डेटा की स्टडी से मिली है। इस स्टडी में बताया गया है कि बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट करने वाले लगभग तीन चौथाई लोगों को नुकसान होने का अनुमान है। इस अवधि में बिटकॉइन का प्राइस लगभग 250 डॉलर से बढ़कर पिछले वर्ष नवंबर में लगभग 69,000 डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंचा था। ऐप्स के जरिए क्रिप्टोकरेंसीज खरीदने और बेचने वाले लोगों की संख्या इस अवधि में 1.19 लाख से बढ़कर लगभग 3.25 करोड़ पर पहुंच गई। स्टडी करने वाले रिसर्चर्स ने लिखा है, "हमारे एनालिसिस से पता चलता है कि बिटकॉइन के प्राइस में बढ़ोतरी इसके रिटेल इनवेस्टर्स की संख्या बढ़ने से जुड़ी है।" 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Ether, Regulators, Bitcoin, Market, Solana, Value, Tron, Data, Investors, America
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16 Pro की दिखी पहली झलक, 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी! मई में लॉन्च कंफर्म
  2. अब मोबाइल से चलेगा चूल्हा! Xiaomi ने लॉन्च किया ऐप कनेक्टिविटी वाला स्मार्ट Gas Stove
  3. Samsung बदलने जा रही 6 साल बाद अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज का डिजाइन! Galaxy S27 के लिए बड़ा अपडेट
  4. Motorola Razr 70 Ultra, Razr 70 Plus, Razr 70 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus Pad 4 हुआ 13MP कैमरा, 13380mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung बदलने जा रही 6 साल बाद अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज का डिजाइन! Galaxy S27 के लिए बड़ा अपडेट
  2. OnePlus Pad 4 हुआ 13MP कैमरा, 13380mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Motorola Razr 70 Ultra, Razr 70 Plus, Razr 70 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo Reno 16 Pro की दिखी पहली झलक, 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी! मई में लॉन्च कंफर्म
  5. 200MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G87 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. 1500W पावर मोटर के साथ Isinwheel H7, H7 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए लॉन्च, 69km रेंज, जानें कीमत
  7. 13 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, देखें डील
  8. Google Pay पर कैसे भरें बिजली, पानी या मोबाइल बिल, ये है आसान तरीका
  9. Oppo F33 5G vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. Oppo Find X10 में होगी 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.