Bitcoin, Ether में हल्की गिरावट दर्ज, Crypto बाजार में अस्थिरता बरकरार

भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर बिटकॉइन 59,941 डॉलर (लगभग 44.96 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है।

Bitcoin, Ether में हल्की गिरावट दर्ज, Crypto बाजार में अस्थिरता बरकरार

बीते दिन के कारोबार के बाद 24 घंटों में Ether 0.23 प्रतिशत गिरा चुका है।

ख़ास बातें
  • Dogecoin वर्तमान में 0.62 प्रतिशत ऊपर लगभग 16.66 रुपये पर बना हुआ है।
  • Monero ने पिछले सप्ताह में 3% की गिरावट के बाद कीमत में वृद्धि देखी।
  • Tether, Chainlink, Ripple, Polkadot, Polygon में आई गिरावट।
विज्ञापन
Bitcoin की दिसंबर की शुरुआत अच्छी रही। मगर पिछले 24 घंटे इसके लिए फायदेमंद साबित नहीं हुए। भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर बिटकॉइन 59,941 डॉलर (लगभग 44.96 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा था, जो बीते दिन 2.78 प्रतिशत गिरावट के बाद इसके शुरुआती वैल्यूएशन से 0.52 प्रतिशत कम था। CoinMarketCap जैसे ग्लोबल एक्सचेंजों में सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 56,609 डॉलर (लगभग 42.44 लाख रुपये) है, जहां इसकी कीमत पिछले 24 घंटों में 0.17 प्रतिशत गिर गई है।

बीते दिन के कारोबार के बाद 24 घंटों में Ether 0.23 प्रतिशत गिरा। CoinSwitch Kuber पर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत वर्तमान में 4,811 डॉलर (लगभग 3.61 लाख रुपये) है, जबकि ग्लोबल एक्सचेंजों में मार्केट कैप द्वारा दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 4,532 डॉलर (लगभग 3.39 लाख रुपये) आंकी गई है। यह कॉइन पिछले 24 घंटों में मामूली रूप से 0.23 प्रतिशत सुधरा है। गैजेट्स 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि इथेरियम-आधारित कॉइन जो इस सप्ताह की शुरुआत में एक नए ऑल टाइम हाई के करीब रहा है, अब उसको उस स्तर तक पहुंचने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। 

Altcoins के लिए भी चीजें बहुत अच्छी नहीं लग रही हैं। हालांकि कुछ क्रिप्टो सिक्के इस गिरावटी टाइड के खिलाफ कड़ी मेहनत करते हुए दिखाई देते हैं। Tether, Chainlink, Ripple, Polkadot, Polygon, और Litecoin सभी ने पिछले 24 घंटों में अपने मूल्यों में गिरावट देखी है। जबकि Cardano, Cosmos, IOTA और Stellar दिन के सबसे बड़े लाभ प्राप्त करने वालों में से हैं। प्राइवेसी फोकस्ड क्रिप्टो-कॉइन Monero ने पिछले सप्ताह में 3% की गिरावट के बाद कीमत में वृद्धि देखी।

मीमकॉइन Dogecoin और Shiba Inu ने पिछले 24 घंटों में अपनी किस्मत को अलग अलग कर दिया। Dogecoin वर्तमान में 0.62 प्रतिशत ऊपर 0.22 डॉलर (लगभग 16.66 रुपये) पर कारोबार कर रहा है, जबकि शीबा इनु का प्राइस 0.000041 डॉलर (लगभग 0.003084 रुपये) है, जो पिछले 24 घंटों में 3.36 प्रतिशत कम है। आए दिन अभी क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों हल्की बढ़ोत्तरी तो कभी हल्की गिरावट का दौर जारी है। इसलिए बाजार को लेकर अभी कोई लम्बा अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। बाजार की अस्थिरता अभी किस डिजिटल करेंसी के लिए नफा-नुकसान लेकर आएगी यह आने वाले दिनों में ही पता लगाया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ether Price, Cryptocurrency News Hindi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »