Bitcoin, Ether की कीमत में मामूली बढ़त, अन्य ऑल्टकॉइन्स में दिखा मिला-जुला ट्रेंड

निया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर दिन के अंत तक 1.19 प्रतिशत की बढ़त हासिल करने में कामयाब रही।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 अगस्त 2022 18:43 IST
ख़ास बातें
  • Tether, Cardano, Solana, और Avalanche की कीमत में आज बढ़त
  • Binance Coin, Ripple, Polkadot में नुकसान
  • वर्तमान में डॉजकॉइन 5.30 रुपये पर कर रहा है ट्रेड

इंटरनेशनल मार्केट में बिटकॉइन की कीमत में आज हल्की गिरावट

Crypto मार्केट में आज एक बार फिर मिक्स ट्रेंड देखने को मिला है। बिटकॉइन ने ट्रेडिंग की शुरुआत 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ की थी, लेकिन दिन ढलने तक यह हरे रंग में नजर आने लगा था। खबर लिखे जाने के समय तक बिटकॉइन की कीमत में 0.88% की बढ़त हो चुकी थी। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच के अनुसार 20 लाख रुपये पर ट्रेड कर रही है। इंटरनेशनल मार्केट में भी बिटकॉइन की कीमत में हल्की गिरावट दर्ज हुई है। Binance और Coinbase जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 2 प्रतिशत से नीचे आया है और यह $23,563 (लगभग 19 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। अपने अब तक के उच्चतम स्तर से बिटकॉइन 66% नीचे ट्रेड कर रहा है। 

Ether ने भी बिटकॉइन के कदमों पर चलते हुए गिरावट के साथ दिन शुरू किया। लेकिन शाम होते होते इसकी कीमत भी हरे रंग में रंगी दिखने लगी थी। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी दिन के अंत तक 1.19 प्रतिशत की बढ़त हासिल करने में कामयाब रही। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर वर्तमान में ईथर की कीमत $1,722 (लगभग 1.35 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है। 
Advertisement

गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर के अनुसार, Tether, Cardano, Solana, और Avalanche की कीमत में आज बढ़त देखने को मिली है। वहीं, Binance Coin, Ripple, Polkadot में आज नुकसान हुआ है। ग्लोबल क्रिप्टोमार्केट कैपिटलाइजेशन वर्तमान में $1.15 ट्रिलियन (लगभग 89,53,100 करोड़ रुपये) पर है। पिछले 24 घंटों में क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन में 2 प्रतिशत की कमी आई है। 

मीम क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो Shiba Inu और Dogecoin में आज अलग अलग ट्रेंड देखने को मिला है। डॉजकॉइन की कीमत आज फिर से नीचे आई है। वर्तमान में डॉजकॉइन 5.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा है जो कि पिछले 24 घंटों में 0.94% की गिरावट है। वहीं, शिबा इनु की कीमत 0.000933 रुपये पर ट्रेड कर रही है। पिछले 24 घंटों में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मीम क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में न तो बढ़त हुई है और न ही इसमें कोई नुकसान हुआ है। यह अपनी पिछले दिन की कीमत पर स्थिर बना हुआ है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.