Bitcoin, Ether के प्राइसेज में रिकवरी, Elon Musk की इस घोषणा से चढ़ा Dogecoin

Gadgets 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर ने दिखाया कि पिछले 24 घंटों में कई altcoins (ऑल्टकॉइन) ने भी अच्छा परफॉर्म किया।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2021 16:08 IST
ख़ास बातें
  • Dogecoin ने पिछले 24 घंटों में किया कमाल
  • मीम कॉइन की कीमत में हुआ 12.44% का इजाफा
  • Bitcoin और Ether भी भारी गिरावट के बाद कर रहे हैं रिकवरी

Dogecoin की कीमत में पिछले 24 घंटे में 12.44% का इजाफा हुआ है

Bitcoin (बिटकॉइन) मंगलवार को अपनी वैल्यू में 3.43% की कुल गिरावट देखी, लेकिन पिछले 24 घंटों में इस लोकप्रिय और सबसे पुराने क्रिप्टो कॉइन (Most popular and oldest cryptocurrency) ने अच्छा परफॉर्म करते हुए कुछ रिकवरी की है। खबर लिखने तक, Bitcoin ने 2.07% से ज्यादा की रिकवरी कर ली थी। भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर वर्तमान में इस बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India) $51,718 (लगभग 39.05 लाख रुपये) है। खबर लिखे जाने तक, CoinMarketCap जैसे अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज पर, बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price) लगभग $48,684 (लगभग 36.76 लाख रुपये) थी।

Bitcoin के साथ ही दूसरी सबसे बड़े क्रिप्टो कॉइन Ether ने भी अच्छा परफॉर्म किया है। सोमवार को आई लगभग 7% गिरावट के साथ पिछले 24 घंटों में इस कॉइन ने 1.58% की बढ़ोतरी देखी है। खबर लिखे जाने तक, CoinSwith Kuber पर इस कॉइन की कीमत $4,132 (लगभग 3.12 लाख रुपये) थी। वहीं, CoinMarketCap पर इसकी कीमत $3,884 (लगभग 2.93 लाख रुपये) थी। 
Advertisement

Gadgets 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर ने दिखाया कि पिछले 24 घंटों में कई altcoins (ऑल्टकॉइन) ने भी अच्छा परफॉर्म किया।

कार्डानो (Cardano), रिपल (Ripple), लाइटॉइन (Litecoin), पॉलिगॉन (Polygon), यूनिस्वैप (Uniswap) ने अपनी कीमतों में बढ़ोतरी देखी, जबकि टीथर (Tether), पोलकाडॉट (Polkadot) की कीमतों में गिरावट देखने को मिली।
Advertisement

दूसरी ओर, डॉजकॉइन (Dogecoin) की कीमत में 12.44% की जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली और DOGE खबर लिखे जाने तक, $0.19 (लगभग 14.45 रुपये) और शीबा इनु (Shiba Inu) लगभग 1.66% की बढ़ोतरी के साथ  $0.000034 (लगभग 0.002563 रुपये) पर ट्रेड कर रहा था।
Advertisement

डॉजकॉइन की कीमत में यह बढ़ोतरी Elon Musk की वजह से प्रतीत होती है। मस्क को Time Magazine के "Person of the Year" का खिताब मिला है और उन्होंने प्रकाशन के साथ एक इंटरव्यू में कह डाला कि मीम-आधारित डॉजकॉइन डेली पेमेंट के लिए Bitcoin से काफी बेहतर है। बाद में उन्होंने यह घोषणा करने के लिए ट्वीट किया कि टेस्ला चुनिंदा मर्चेंडाइस के लिए DOGE को पेमेंट के रूप में लेगी। Dogecoin के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने भी मस्क के इंटरव्यू की एक क्लिप को पोस्ट किया।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.