Bitcoin, Ether, Dogecoin सहित सभी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में तेजी, जानें आज का मार्केट प्राइस

Bitcoin और Ether की कीमतों में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला है, लेकिन इनके अलावा कई अन्य पॉपुलर altcoins भी बढ़ोतरी देख रहे हैं।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 12 जनवरी 2022 16:13 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin, Shiba Inu, Ether, Dogecoin की कीमतों में बड़ा उछाल
  • Ripple, Cardano, Polkadot, Uniswap, Polygon और Litecoin के भाव भी ऊपर
  • Tether और Chainlink की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई

Bitcoin की भारत में कीमत अभी लगभग 34.13 लाख रुपये है

Bitcoin, Ether, Dogecoin, Shiba Inu समेत सभी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में आज बढ़ोतरी देखने को मिली है। मंगलवार, 11 दिसंबर के दौरान सभी क्रिप्टो में तेज़ी शुरू हुई, क्योंकि यूएस फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने सांसदों के सामने दिए अपने बयान में मुद्रास्फीति (inflation) से लड़ने की कसम खाई थी। मंगलवार तक, बिटकॉइन की वैल्यू (Bitcoin latest value) में 2.94% की बढ़ोतरी देखने को मिली, और वर्तमान में यह कॉइन (Bitcoin price in India today) $46,177 (लगभग 34.13 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। पिछले 24 घंटों में CoinSwitch Kuber पर यह 0.32% की बढ़ोतरी है। वहीं, ग्लोबल एक्सचेंज पर दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी पिछले 24 घंटों में 0.60% की बढ़ोतरी के साथ $42,548 (लगभग 31.44 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रही है।

मार्केट कैप के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether की भी अच्छा परफॉर्म कर रही है। पिछले दो हफ्तों में लगभग 15% की गिरावट के बाद, मंगलवार को इस क्रिप्टो की कीमत में 7.06% की बढ़ोतरी हुई, और बुधवार को यह CoinSwitch Kuber $3,503 (लगभग 2.59 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही थी। जबकि ग्लोबल एक्सचेंज पर ईथर की कीमत (Ehter price in India today) $3,225 (लगभग 2.38 लाख रुपये) थी।

Bitcoin और Ether की कीमतों में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला है, लेकिन इनके अलावा कई अन्य पॉपुलर altcoins भी बढ़ोतरी देख रहे हैं। Gadgets 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर के अनुसार, Ripple, Cardano, Polkadot, Uniswap, Polygon और Litecoin की कीमतें बढ़ी हैं। हालांकि Tether और Chainlink की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

मीम कॉइन्स Dogecoin और Shiba Inu ने भी कमाल किया है। डॉजकॉइन की कीमत वर्तमान में $0.17 (लगभग 12.34 रुपये) है, जो पिछले 24 घंटों में 5.86% की बढ़ोतरी है, जबकि शिबा इनु की कीमत $0.00003 (लगभग 0.00224 रुपये) है, जो 3.13% की बढ़ोतरी है। पिछले एक हफ्ते में SHIB की कीमत 13.8% गिरी है, जबकि DOGE की कीमत 8.7% गिरी है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.