Bitcoin, Ether की कीमतों में फिर तेजी, Shiba Inu और Dogecoin लुढ़के

बिटकॉइन भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर 71,447 डॉलर (लगभग 52.9 लाख रुपये) पर चल रहा है जबकि Coindesk और Binance जैसे ग्लोबल एक्सचेंजों में बीटीसी ट्रेडिंग लगभग 66,606 डॉलर (लगभग 49.3 लाख रुपये) पर है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 10 नवंबर 2021 15:34 IST
ख़ास बातें
  • ईथर 4,840 डॉलर (लगभग 3.6 लाख रुपये) के करीब ट्रेड पर बना हुआ है।
  • Doge और SHIB में कड़ा मुकाबला इस सप्ताह ठंडा पड़ता दिख रहा है।
  • जिम्बाब्वे सरकार बिटकॉइन को अपनी नेशनल करेंसी बनाने पर विचार कर रही है।

ईथर 5,065 डॉलर (लगभग 3.8 लाख रुपये) के आसपास ट्रेड कर रहा है।

बिटकॉइन एक बार फिर से ऊंची छलांग के साथ आगे बढ़ रहा है। पिछले कई दिनों से इसकी कीमत में फिर से तेजी देखने को मिल रही है। बिटकॉइन भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर 71,447 डॉलर (लगभग 52.9 लाख रुपये) पर चल रहा है जबकि Coindesk और Binance जैसे वैश्विक एक्सचेंजों में बीटीसी ट्रेडिंग लगभग 66,606 डॉलर (लगभग 49.3 लाख रुपये) पर है। इसका बुल रन लगातार जारी है मगर खबर लिखने के समय पर यह 2.07% नीचे आ चुका था। बिटकॉइन ने मध्य अक्टूबर के बाद 67,000 डॉलर (लगभग 49.7 लाख रुपये) का उस समय तक का सबसे ऊंचा स्तर छुआ था। उसके बाद से इसकी कीमत में स्टेबिलिटी देखने को मिली थी और अब एक बार फिर से यह तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। 

बिटकॉइन के उछाल के समान, ईथर भी 4,840 डॉलर (लगभग 3.6 लाख रुपये) के करीब ट्रेड पर बना हुआ था। गैजेट्स 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर के अनुसार खबर लिखने के समय ईथर 5,065 डॉलर (लगभग 3.8 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा था जो इसके 24 घंटे के निचले स्तर से 1.68 प्रतिशत कम था। हालांकि मंगलवार का इसके सबसे ऊंचा स्तर भी पहली बार रहा यह कॉइन 4,800 डॉलर (लगभग 3.55 लाख रुपये) के लेवल को पार करने में कामयाब रहा।

मीमकॉइन्स की बात करें तो पिछले सप्ताह में Doge और SHIB में कड़ा मुकाबला चल रहा था। मगर इस सप्ताह यह घमासान शांत होता दिखाई पड़ रहा है। इस हफ्ते में दोनों ही कॉइन्स में गिरावट देखने को मिल रही है। DOGE अपने 24 घंटे के निचले स्तर से 4.53 प्रतिशत नीचे है और खबर लिखने तक यह 0.29 डॉलर (लगभग 21.72 रुपये) पर ट्रेड कर रहा था। वहीं SHIB में 5.08 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।

दूसरे altcoins की चाल पर नजर डालें तो Cardano, Ripple और Litecoin में बढ़त देखने को मिली। जबकि Ripple और Polkadot ने मार्केट ट्रैकर में लाल रंग में आकर गिरावट होने की पुष्टि की। 

बिटकॉइन की बढ़ती पॉपुलेरिटी इस बात की पुष्टि करती है कि अल सल्वाडोर जैसे देश क्यों इस क्रिप्टोकरेंसी को लीगल टेंडर बनाने जैसे फैसले ले रहे हैं। अल सल्वाडोर पहले से ही अपने बीटीसी मुनाफे का सबसे अधिक फायदा उठा रहा है। तो दूसरी तरफ अब जिम्बाब्वे की सरकार बिटकॉइन को अपनी नेशनल करेंसी बनाने पर तो विचार कर ही रही है। उसके साथ ही जिम्बाब्वे डॉलर के समान ही इसे लीगल पेमेंट ऑप्शन के रूप में अपनाने पर भी विचार कर रही है।
Advertisement

जिम्बाब्वे में ई-गवर्नमेंट टेक्नोलॉजी के प्रमुख चार्ल्स वेक्वेट ने खुलासा किया है कि प्राइवेट सेक्टर प्लेयर्स के साथ बिटकॉइन पेमेंट को लीगल बनाने पर चर्चा चल रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  2. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  3. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  2. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  3. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  4. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  6. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  7. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  8. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  9. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  10. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.