Google और Facebook जितनी बिजली खर्च कर रहे, उससे 8 गुना ज्‍यादा Bitcoin बनाने में लग रही

बिटकॉइन सबसे अधिक बिजली खर्च करने वाली क्रिप्टोकरेंसी है। इसके सिंगल ट्रांजैक्‍शन के लिए औसतन 1,173 किलोवॉट-घंटे (kWh) बिजली चाहिए होती है।

Google और Facebook जितनी बिजली खर्च कर रहे, उससे 8 गुना ज्‍यादा Bitcoin बनाने में लग रही

एक बिटकॉइन ट्रांजैक्‍शन में जितनी बिजली चाहिए, उतने में ब्रिटेन में एक घर को तीन महीने से ज्‍यादा बिजली दी जा सकती है।

ख़ास बातें
  • Google 12TWh बिजली इस्‍तेमाल करता है
  • यह बिटकॉइन के एनर्जी यूज का लगभग 12वां हिस्‍सा है
  • ये आंकड़े पृथ्वी के लिए गंभीर तस्वीर पेश करते हैं
विज्ञापन
बिटकॉइन (Bitcoin) को लेकर दुनिया इसलिए भी चिंतित है, क्‍योंकि इसकी माइनिंग में बहुत ज्‍यादा बिजली खर्च होती है। पर्यावरण पर इसका गंभीर असर पड़ता है। आंकड़े बताते हैं कि बिटकॉइन माइन में सालाना खपत की जाने वाली बिजली Google और Facebook द्वारा इस्‍तेमाल की जाने वाली इलेक्ट्रिसिटी से आठ गुना ज्‍यादा है। बिटकॉइन माइन में जितनी बिजली खर्च हो रही है, उससे कम तो नॉर्वे और स्विटजरलैंड इस्‍तेमाल करते हैं। आंकड़े बताते हैं कि बिटकॉइन माइनिंग में हर साल 143 टेरावॉट-घंटे (TWh) बिजली खर्च होती है, जो कई यूरोपीय देशों के इस्‍तेमाल से ज्‍यादा है। इसे आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि ग्‍लोबल डेटा सेंटर्स हर साल 205TWh बिजली खपत करते हैं, जबकि अकेले बिटकॉइन इस आंकड़े की 70 फीसदी बिजली खपत करता है।

डेटा प्रोवाइडर TradingPlatforms के अनुसार, दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन Google 12TWh बिजली इस्‍तेमाल करता है, जो बिटकॉइन के एनर्जी यूज का लगभग 12वां हिस्सा है। फेसबुक को अपने कामकाज के लिए 5TWh बिजली की जरूरत होती है, क्रिप्टोकरेंसी की बिजली जरूरतों का सिर्फ 3.5 फीसदी है। नॉर्वे और स्विट्जरलैंड जैसे देशों को क्रमशः 124TWh और 56TWh बिजली की जरूरत होती है।  

TradingPlatforms के लेखक एडिथ रीड्स कहते हैं कि ये आंकड़े ‘पृथ्वी के लिए गंभीर तस्वीर पेश करते हैं'। वह कहते हैं कि बिटकॉइन की बढ़ती माइनिंग की वजह से यह आंकड़ा बढ़ना तय है।

डेटा प्रोवाइडर Money Supermarket के एक अध्ययन के अनुसार, बिटकॉइन सबसे अधिक बिजली खर्च करने वाली क्रिप्टोकरेंसी है। इसके सिंगल ट्रांजैक्‍शन के लिए औसतन 1,173 किलोवॉट-घंटे (kWh) बिजली चाहिए होती है। यह कितना अधिक है, इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि UK में एक परिवार के लिए महीने भर की बिजली जरूरत 350किलोवॉट-घंटे है। यानी एक बिटकॉइन ट्रांजैक्‍शन में जितनी बिजली चाहिए, उतने में ब्रिटेन में एक घर को तीन महीने से ज्‍यादा बिजली दी जा सकती है। 

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथीरियम Ethereum को हर ट्रांजैक्‍शन के लिए 87.29kWh बिजली की जरूरत होती है। यह बिटकॉइन की जरूरत का 7.4 प्रतिशत है। इसके बाद बिटकॉइन कैश और लाइटकॉइन का नंबर है। इन्‍हें 19kWh बिजली चाहिए होती है, जबक‍ि बाकी क्रिप्‍टोकरेंसी को 1kWh से भी कम बिजली चाहिए होती है। 

कैंब्रिज यूनि‍वर्सिटी के रिसर्चर्स ने अप्रैल में बताया था कि बिटकॉइन की सालाना ऊर्जा खपत, संयुक्त अरब अमीरात से ज्‍यादा है। बिटकॉइन माइनिंग से उपजी पर्यावरण चिंताओं की वजह से ही चीन ने जून में सिचुआन प्रांत में बिटकॉइन माइनिंग को बंद कर दिया था। 

CoinMarketCap के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार सुबह तक बिटकॉइन की कीमत 46,412.75 डॉलर थी, जो पिछले 24 घंटों में लगभग 3% कम है। ओवरऑल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट 2.17 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गया है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bitcoin, cryptocurency, electricity use, google, Facebook, Report
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »