Bitcoin की कीमत रिकॉर्ड 50 लाख रुपये के लेवल को छूने के बाद आई थोड़ी नीचे, ईथर हुआ मजबूत

बुधवार को रिकॉर्ड 67,016 डॉलर (करीब 50 लाख रुपये) तक पहुंचने के बाद दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 1.3% गिरकर 65,184 डॉलर (करीब 48.8 लाख रुपये) पर आ गई।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2021 11:20 IST
ख़ास बातें
  • बुधवार को Bitcoin ETF न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में लॉन्च हो गया था।
  • भारत में ईथर की कीमत 3.2 लाख रुपये पर चल रही थी।
  • बिटकॉइन की कीमत इस साल के अंत तक 90 हजार डॉलर पर पहुंचने की उम्मीद।

ईथर 1 प्रतिशत बढ़कर 4,203 डॉलर (लगभग 3.1 लाख रुपये) पर पहुंच गया।

Bitcoin की कीमत गुरूवार के दिन हल्की नीचे आ गई। जबकि बुधवार को Bitcoin ETF न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में लॉन्च हो गया था और इसकी कीमत 50 लाख रुपये के पार पहुंच गई थी। उम्मीद की जा रही थी कि दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत अब अधिक तेजी से ग्रोथ ग्राफ को ऊपर लेकर जाएगी, मगर ऐसा नहीं हुआ। 

बुधवार को रिकॉर्ड 67,016 डॉलर (करीब 50 लाख रुपये) तक पहुंचने के बाद दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 1.3% गिरकर 65,184 डॉलर (करीब 48.8 लाख रुपये) पर आ गई थी, लेकिन अभी भी यह अप्रैल महीने के पिछले रिकॉर्ड 64,895 डॉलर (लगभग 48.6 लाख रुपये) के लेवल से ऊपर थी।
Advertisement

सिंगापुर स्थित Stack Funds के सीओओ मैट डिब ने कहा, "हमें लगता है कि यह और बढ़ जाएगा और हम इस साल के अंत तक 80 या 90,000 तक आसानी से पहुंच सकते हैं, लेकिन यह बिना अस्थिरता के नहीं होगा।"

पिछले कुछ दिनों में ट्रेडर्स ने बिटकॉइन फ्यूचर्स खरीदने के लिए उधार लेने के लिए हाई रेट पेमेंट करना शुरू कर दिया था, "और यह एक संकेत है कि कीमत नीचे जा सकती है, और एक पुलबैक हो सकता है।" भारत में बिटकॉइन की कीमत यह खबर लिखने के समय 48.5 लाख रुपये पर थी। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ट्रेडर्स बिटकॉइन से बाहर निकलेंगे और प्रमुख 'ऑल्टकॉइन्स' - अन्य क्रिप्टोकरेंसी की तरफ बढेंगे।
Advertisement

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर 1 प्रतिशत बढ़कर 4,203 डॉलर (लगभग 3.1 लाख रुपये) पर पहुंच गई और छोटे टोकनों में भी काफी लाभ हुआ। भारत में ईथर की कीमत यह खबर लिखने तक 3.2 लाख रुपये थी। 
Advertisement

मार्केट प्लेयर्स का कहना है कि खरीदारी की लेटेस्ट वेव को पहले यूएस बिटकॉइन फ्यूचर्स-आधारित एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) के लॉन्च का सपोर्ट मिला है, जिसमें निवेशकों ने शर्त लगाई कि यह रीटेल और इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स दोनों ही से अधिक निवेश का रास्ता खोलेगा।

मौजूदा बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड और प्रोडक्ट्स में सितंबर के बाद से तेज फ्लो देखा गया है। लंदन स्थित CryptoCompare के डेटा से पता चलता है कि बिटकॉइन फंड में एवरेज वीकली फ्लो अक्टूबर में कुल 121.1 मिलियन डॉलर (लगभग 910 करोड़ रुपये) रहा, जो एक महीने पहले के 31.2 मिलियन डॉलर (लगभग 230 करोड़ रुपये) से अधिक था। सितंबर से पहले के तीन महीनों में मई और जून में बिटकॉइन के भारी नुकसान के बाद आउटफ्लो देखा गया था।
Advertisement

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , bitcoin price in India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  2. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  3. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  4. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  5. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  7. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  8. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  9. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  10. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.