Bitcoin, Ether ने बढ़त के साथ की शुरुआत, Dogecoin में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट

भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर बिटकॉइन 50,930 डॉलर (लगभग 38.57 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है।

Bitcoin, Ether ने बढ़त के साथ की शुरुआत, Dogecoin में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट

ओमिक्रॉन के चलते निवेशक अभी क्रिप्टोकरेंसी जैसे रिस्क वाले एसेट्स के लिए जोखिम लेने से बच रहे हैं।

ख़ास बातें
  • डॉजकॉइन की कीमत में 1.28 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।
  • Cardano, Polygon, Chainlink और Uniswap जैसे कॉइन्स में हुई बढ़ोत्तरी।
  • Tether, Polkadot और Ripple में गिरावट दर्ज।
विज्ञापन
Bitcoin के लिए पिछले 24 घंटे काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 4 प्रतिशत से ऊपर नीचे होती रही। कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते मामले भी क्रिप्टोकरेंसी की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। निवेशक अब क्रिप्टोकरेंसी जैसे रिस्क वाले एसेट्स के लिए जोखिम लेने से बच रहे हैं। यह खबर लिखे जाने तक बिटकॉइन की कीमत में 2.31 प्रतिशत की वृद्धि हो चुकी थी। जबकि पिछले 24 घंटे में इसकी कीमत में 2.05 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई थी। फिलहाल भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर बिटकॉइन 50,930 डॉलर (लगभग 38.57 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। CoinMarketCap जैसी ग्लोबल एक्सचेंज पर इसकी कीमत में 2.68 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 48,357 डॉलर (लगभग 36.62 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। CoinGecko के अनुसार पिछले हफ्ते के उतार-चढ़ाव के बाद भी बिटकॉइन की वैल्यूएशन 4.8 प्रतिशत बढ़ गई है। 

Ether की चाल भी हफ्ते की शुरुआत में बिटकॉइन की तरह ही लड़खड़ाती रही। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी पिछले 24 घंटे में 2.47 प्रतिशत बढ़ गई है। इससे पहले सोमवार के दिन इसकी कीमत 2.54 प्रतिशत नीचे आ गई थी। खबर लिखने के समय पर ईथर की कीमत CoinSwitch Kuber पर 4,261 डॉलर (लगभग 3.22 लाख रुपये) थी। जबकि ग्लोबल एक्सचेंज पर इसकी वैल्यू में 2.79 प्रतिशत की बढ़त देखी गई जिसके बाद इसकी कीमत 4,050 डॉलर (लगभग 3.06 लाख रुपये) पर पहुंच गई। बिटकॉइन की तरह ही इसकी वैल्यूएशन में पिछले हफ्ते के उतार चढ़ाव के बावजूद 6.8 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। 

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर के अनुसार अधिकतर altcoins ने सप्ताह की शुरुआत मिले जुले रूप में की। एक तरफ  Cardano, Polygon, Chainlink और Uniswap जैसे कॉइन्स की कीमत ऊपर गई तो Tether, Polkadot और Ripple जैसे कॉइन्स की कीमत पिछले 24 घंटों में नीचे आ गई। 

इसके अलावा Dogecoin में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज हुई। सोमवार को इसकी कीमत में 4.58 प्रतिशत की गिरावट आई थी। इसी तरह आज भी इसकी कीमत में 1.28 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। वर्तमान में डॉजकॉइन की कीमत 0.17 डॉलर (लगभग 13.58 रुपये) है। Shiba Inu ने एक दिन पहले 4.25 प्रतिशत की गिरावट देखी जबकि आज इसके ट्रेड की शुरुआत 4.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ हुई। जिसके बाद वर्तमान में यह 0.000032 डॉलर (0.002427 रुपये) पर बना हुआ है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Cryptocurrency News Hindi, Cryptocurrency Updates
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »