बिटकॉइन में बड़ी गिरावट, क्रिप्टो मार्केट पर Binance के मामले का प्रेशर

Binance के टोकन Binance Coin का प्राइस सबसे अधिक 11.69 प्रतिशत टूटा है। यह लगभग 232 डॉलर पर था

विज्ञापन
Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 नवंबर 2023 13:59 IST
ख़ास बातें
  • पिछले एक दिन में बिटकॉइन का प्राइस 1,129 डॉलर गिरा है
  • Ether का प्राइस 2.63 प्रतिशत घटकर 1,977 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था
  • Binance के CEO के तौर पर Changpeng ने इस्तीफा देने की भी घोषणा की है

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.45 प्रतिशत घटकर 1.38 लाख करोड़ डॉलर पर था

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में बुधवार को 3.26 प्रतिशत की गिरावट थी। इसका प्राइस 36,343 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में बिटकॉइन का प्राइस 1,129 डॉलर गिरा है। बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Binance के CEO, Changpeng Zhao के अमेरिका में एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कानून को तोड़ने को दोषी पाए जाने के बाद क्रिप्टो मार्केट में कमजोरी आई है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 2.63 प्रतिशत घटकर 1,977 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। Binance के टोकन Binance Coin का प्राइस सबसे अधिक 11.69 प्रतिशत टूटा है। यह लगभग 232 डॉलर पर था। इसके अलावा Tether, Ripple, Solana, Cardano, Tron, Chainlink, Polygon और Litecoin के प्राइसेज भी गिरे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.45 प्रतिशत घटकर 1.38 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

CoinSwitch मार्केट्स डेस्क ने Gadgets 360 को बताया, "अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने Binance पर 4 अरब डॉलर से अधिक का जुर्माना लगाया है। यह किसी आपराधिक मामले में जस्टिस डिपार्टमेंट की ओर से लगाए गए बड़े जुर्मानों में से एक है।" Binance के CEO के तौर पर Changpeng ने इस्तीफा देने की भी घोषणा की है। इस मामले का क्रिप्टो मार्केट पर बड़ा असर हो सकता है। 

बिटकॉइन ने दो वर्ष पहले लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल बनाया था। इसके बाद से इसमें भारी गिरावट हुई थी। इससे इनवेस्टर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उनका कहना था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। इससे पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी क्रिप्टोकरेंसीज के लिए रूल्स बनाने का पक्ष लिया था। RBI ने कहा है कि क्रिप्टोकरेंसीज के साथ कोई वैल्यू नहीं जुड़ी और इस वजह से इस सेगमेंट पर बैन लगाया जाना चाहिए। कुछ देशों में रेगुलेटर्स क्रिप्टो के लिए रूल्स बना रहे हैं। इससे इस मार्केट में स्कैम के मामलों पर लगाम लग सकती है और इनवेस्टर्स का भरोसा भी बढ़ सकता है। अमेरिका में भी क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर कार्य किया जा रहा है। क्रिप्टोकरेंसीज के लिए यह एक बड़ा मार्केट है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  11. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.