चीन ने Bitcoin सहित सभी क्रिप्टो ट्रेडिंग को ठहराया अवैथ , जारी किए नए नियम

चीन के केंद्रिय बैंक PBOC ने वित्तीय संस्थानों, पेमेंट कंपनियों और इंटरनेट फर्मों को क्रिप्टोकरेंसी में व्यापार करने से बैन कर दिया है और क्रिप्टोकरेंसी के लेन-देन को अवैध ठहराया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 सितंबर 2021 14:29 IST
ख़ास बातें
  • चीन के People's Bank of China ने क्रिप्टो ट्रेडिंग को ठहराया अवैध
  • ट्रेडिंग को लेकर किए नए नियम
  • वित्तीय संस्थानों व पेमेंट कंपनियों को क्रिप्टो में बिजनेस करने किया बैन

Bitcoin समेत अन्य क्रिप्टोकरेंसी पर नकेल कसने के लिए चीन ने बनाए नए नियम

क्रिप्टोकरेंसी बाज़ार में एक बड़ी खबर शुक्रवार को आई, जहां न्यूज़ एजेंसी के हवाले से यह पता चला है कि चीन के केंद्रीय बैंक ने क्रिप्टोकरेंसी के लेन-देन (Cryptocurrency trading) को अवैध ठहराया है। क्रिप्टोकरेंसी पर लगाम लगाने के लिए बैंक ने नए नियम भी जारी किए हैं। केंद्रीय बैंक ने सभी विदेशी क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज को इंटरनेट के जरिए चीनी निवेशकों को सर्विस देने से प्रतिबंधित (बैन) कर दिया है। चीन के केंद्रिय बैंक - पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (People's Bank of China) द्वारा बनाए गए नए नियम वित्तीय संस्थानों, पेमेंट कंपनियों और इंटरनेट फर्मों को क्रिप्टोकरेंसी में व्यापार करने से वंचित कर देंगे। आप इसे चीन में क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग के युग का अंतिम समय भी कह सकते हैं।

न्यूज़ एसेंजी Agence France-Presse के अनुसार, चीन के केंद्रिय बैंक PBOC ने वित्तीय संस्थानों, पेमेंट कंपनियों और इंटरनेट फर्मों को क्रिप्टोकरेंसी में व्यापार करने से बैन कर दिया है और क्रिप्टोकरेंसी के लेन-देन को अवैध ठहराया है। यह इस तरह का पहला मौका नहीं है, जब चीन में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर इतना बड़ा फैसला लिया गया है। इस साल मई में चीन की स्टेट काउंसिल वित्तीय जोखिमों पर रोक लगाने के नाम पर Bitcoin माइनिंग और ट्रेडिंग पर प्रतिबद्धता जताई थी।  केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना के साथ-साथ बैंकिंग और विदेशी करेंसी नियामकों समेत दस चीनी सरकारी एजेंसियों ने एक संयुक्त बयान में कहा था कि वे क्रिप्टोकरेंसी के सट्टा व्यापार पर नकेल कसने के लिए कार्रवाई को बनाए रखेंगे और मिलकर काम करेंगे।

चीन द्वारा जारी नए-नए नियमों के कारण Bitcoin सहित अन्य क्रिप्टोकरेंसी के ग्लोबल प्राइस में पिछले कुछ समय में बड़े पैमाने पर उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। खबर लिखने तक भारत में बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India) तक 33.7 लाख रुपये थी। चीन की इस लेटेस्ट कार्रवाई के बाद शुक्रवार को बिटकॉइन की कीमत में गिरावट देखने को मिली है।

Bitcoin, जो इस घोषणा से पहले ही गिर रहा था, घोषणा के बाद 6.0 प्रतिशत तक गिरकर 42,256 डॉलर पर आ गया था।
Advertisement

हाल ही में भारत के केंद्रीय बैंक ने भी क्रिप्‍टो करेंसी में लेनदेन पर चिंता जताई थी। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि केंद्रीय बैंक Bitcoin जैसी क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बेहद चिंतित है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.