अमेरिका में रिटायरमेंट पर फंड के लिए हो रहा Bitcoin का इस्तेमाल

क्रिप्टो मार्केट में हाल में आई भारी गिरावट से यह रिमाइंडर मिला है कि यह सेगमेंट रिस्क उठाने की अधिक क्षमता रखने वालों के लिए है

विज्ञापन
अपडेटेड: 1 जून 2022 16:54 IST
ख़ास बातें
  • इस एसेट क्लास में उम्रदराज लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है
  • वे क्रिप्टो को अपने पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाइ करने का जरिया मानते हैं
  • क्रिप्टोकरेंसीज में हाल की बिकवाली से बड़ी गिरावट आई थी

क्रिप्टो मार्केट में गिरावट से इनवेस्टर्स को करोड़ों डॉलर का नुकसान हुआ है

क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट करने वालों में केवल युवा व्यक्ति शामिल नहीं हैं। अमेरिका में बहुत से लोग अपनी रिटायरमेंट पर फंड जुटाने में मदद के लिए क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट कर रहे हैं। हालांकि, क्रिप्टो मार्केट में हाल में आई भारी गिरावट से यह रिमाइंडर मिला है कि यह सेगमेंट रिस्क उठाने की अधिक क्षमता रखने वालों के लिए है। 
मार्केट कैप के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का प्राइस पिछले वर्ष नवंबर में 69,000 डॉलर के हाई लेवल से लगभग 60 प्रतिशत गिरकर लगभग 30,000 डॉलर पर है। क्रिप्टो मार्केट में गिरावट से इनवेस्टर्स को करोड़ों डॉलर का नुकसान हुआ है। क्रिप्टो एक्सचेंज KuCoin के एक सर्वे से पता चला है कि पिछले छह महीनों में अमेरिका में 18-60 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों में से लगभग 27 प्रतिशत ने पास क्रिप्टोकरेंसीज थी या उन्होंने इसमें ट्रेडिंग की थी। इस एसेट क्लास में उम्रदराज लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। मार्च के अंत में हुए इस सर्वे के अनुसार, 50 वर्ष और इससे अधिक आयु के लगभग 28 प्रतिशत लोगों ने अपनी जल्द रिटायरमेंट की योजना के हिस्से के तौर पर पर क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट किया है। 
Advertisement

ये लोग इसे फाइनेंस सेक्टर में बड़े बदलाव के तौर पर देख रहे हैं और इस लोकप्रिय ट्रेंड में पीछे नहीं छूटना चाहते। इसके अलावा वे क्रिप्टो को अपने पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाइ करने का जरिया भी मानते हैं। Reuters की एक रिपोर्ट में Neuberger Berman के चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर Erik Knutzen के हवाले से बताया गया है, "अगर इनवेस्टर्स की क्रिप्टो में दिलचस्पी है तो उन्हें अपने पोर्टफोलियो में इसका एलोकेशन कम रखना चाहिए और इस नुकसान उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए। हम प्रत्येक व्यक्ति को इसकी सलाह नहीं देंगे।"

JP Morgan ने बताया कि एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) सहित बिटकॉइन फंड्स में पिछले एक वर्ष की अवधि में सबसे अधिक बिकवाली हुई है। यह माना जाता है कि रिटायरमेंट के उद्देश्यों के लिए क्रिप्टो से बचना चाहिए क्योंकि इसमें वोलैटिलिटी अथिक होती है। इस सेगमेंट को लेकर रेगुलेशंस की भी कमी है। इस वजह से इसमें नुकसान होने पर इनवेस्टर्स के लिए सुरक्षा नहीं होती। क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े फ्रॉड के मामले भी बढ़ रहे हैं। रेगुलेटर्स ने इन मामलों को रोकने के लिए क्रिप्टो सेगमेंट की स्क्रूटनी बढ़ाने की जरूरत बताई है। 
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Survey, Bitcoin, America, Investors, Risk, Volatility, Trading, Selling
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.