Bitcoin की कीमत 38 हजार डॉलर के मार्क पर, मई में ज्‍यादातर Cryptocurrency ने देखी तेजी

भारत में बिटकॉइन के मुकाबले ईथर (Ether) ने ज्‍यादा फायदा देखा है। 1.08 फीसदी के लाभ के साथ ETH का मूल्य 3,074 डॉलर (लगभग 2.35 लाख रुपये) है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 2 मई 2022 12:32 IST
ख़ास बातें
  • Binance Coin, USD Coin, Solana, Ripple और Cardano को भी फायदा हुआ है
  • कई दिनों तक घाटे में रहने के बाद डॉजकॉइन और शीबा इनु ने भी मुनाफा कमाया
  • वहींं,क्रिप्‍टो इंडस्‍ट्री का कुल मार्केट कैप अप्रैल के आखिर में गिर गया

Binance USD, Cosmos और ZCash को छोड़ दें, तो ज्‍यादातर क्रिप्‍टोकरेंसीज की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है।

Photo Credit: Pixabay/Sergei Tokmakov

क्रिप्टोकरेंसी सेक्‍टर के लिए अप्रैल का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहा। अब मई में ज्‍यादातर क्रिप्टोकरेंसीज ने अपनी कीमतों में मुनाफे का संकेत दिया है। इंडियन एक्सचेंज- कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार, 2 मई को बिटकॉइन (Bitcoin) की कीमतें 0.87 फीसदी बढ़कर 41,262 डॉलर (लगभग 31.5 लाख रुपये) तक पहुंच गईं। अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंजों पर भी बिटकॉइन ने मुनाफा देखा है। बिनेंस और कॉइनबेस के अनुसार, BTC की कीमत 1.60 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 38,727 डॉलर (लगभग 29.5 लाख रुपये) पर पहुंच गई है। अप्रैल के आखिर में बिटकॉइन का मूल्य 40,000 डॉलर (लगभग 30.5 लाख रुपये) से नीचे चला गया था।

भारत में बिटकॉइन के मुकाबले ईथर (Ether) ने ज्‍यादा फायदा देखा है। गैजेट्स 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, 1.08 फीसदी के लाभ के साथ ETH का मूल्य 3,074 डॉलर (लगभग 2.35 लाख रुपये) है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर ETH की वैल्‍यू 2.25 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई है। इसकी कीमत लगभग 2,838 डॉलर (लगभग 2.15 लाख रुपये) हो गई है। दुनिया की दूसरी सबसे कीमती क्रिप्टोकरेंसी 3,800 डॉलर (लगभग 3 लाख रुपये) के अपने पिछले हाई मार्क से बहुत दूर है। ईथर ने यह रिकॉर्ड पिछले साल बनाया था। 
Advertisement

Binance USD, Cosmos और ZCash को छोड़ दें, तो ज्‍यादातर क्रिप्‍टोकरेंसीज की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। Binance Coin, USD Coin, Solana, Ripple और Cardano को भी फायदा हुआ है। कई दिनों तक घाटे में रहने के बाद डॉजकॉइन और शीबा इनु ने भी मुनाफा कमाया है।

दूसरी ओर, क्रिप्‍टो इंडस्‍ट्री का कुल मार्केट कैप अप्रैल के आखिर में गिर गया। CoinMarketCap के अनुसार, वर्तमान में क्रिप्टो मार्केट कैप 1.75 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 1,33,96,199 करोड़ रुपये) है। 28 अप्रैल को यह आंकड़ा 1.80 ट्रिलियन डॉलर (करीब 1,37,88,016 करोड़ रुपये) था। मार्च महीने में ओवरऑल क्रिप्टो इंडस्‍ट्री का मार्केट कैप साल 2022 में पहली बार 2 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 1,52,39,826 करोड़ रुपये) के मार्क को छू गया था।
Advertisement

यूक्रेन-रूस युद्ध, चीन में COVID-19 की चौथी लहर अमेरिकी मार्केट में छाई अनिश्चितता से क्रिप्‍टो निवेश में काफी कमी आई है। हालांकि संस्‍थागत निवेश क्रिप्‍टोकरेंसी में जारी है। उदाहरण के लिए- पिछले हफ्ते, ड्रैगनफ्लाई कैपिटल ने क्रिप्टोकरेंसी फर्मों और प्रोजेक्‍ट्स को सपोर्ट देने के लिए 650 मिलियन डॉलर (लगभग 4,975 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि 2022 की पहली तिमाही में ब्लॉकचेन और क्रिप्टो स्टार्टअप ने 9.2 बिलियन डॉलर (लगभग 70,435 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। 
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypotcurrency, Crypto, Bitcoin, Ether, shiba inu, dogecoin
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.