Binance ने  Web 3 में आगे बढ़ने के लिए भारतीय मूल के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स को हायर किया

वाड सिक्योर और फास्ट Web 3 सर्विसेज का डिवेलपमेंट संभालेंगे और कामत एक्सचेंज की प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी को मजबूत बनाएंगे

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2022 21:01 IST
ख़ास बातें
  • फेसबुक की कंपनी मेटा ने Web 3 सर्विसेज से जुड़े ट्रेडमार्क फाइल किए हैं
  • Web3 में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी की बड़ी हिस्सेदारी होगी
  • इससे क्रिप्टो सेगमेंट में भी बदलाव हो सकते हैं

Binance ने Web 3 में जल्द शुरुआत करने की योजना बनाई है

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Binance ने  Web 3 से जुड़ी अपनी योजना के लिए भारतीय मूल के दो सीनियर एग्जिक्यूटिव्स को अपने साथ जोड़ा है। इनमें रोहित वाड टॉप सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल माइक्रोसॉफ्ट में प्रोडक्ट एंड इंजीनियरिंग के कॉरपोरेट वाइस प्रेसिडेंट और मयूर कामत ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी Agoda में प्रोडक्ट के वाइस प्रेसिडेंट रह चुके हैं। वाड को Binance में चीफ टेक्निकल ऑफिसर और कामत को प्रोडक्ट हेड बनाया गया है। Binance ने Web 3 में जल्द शुरुआत करने की योजना बनाई है और इस वजह से यह अपनी टीम में इंडस्ट्री के अनुभवी प्रोफेशनल्स को शामिल कर रहा है। 

टेक्नोलॉजी सेक्टर में लंबा अनुभव रखने वाले वाड और कामत के पास Binance में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होंगी। वाड सिक्योर और फास्ट Web 3 सर्विसेज का डिवेलपमेंट संभालेंगे और कामत एक्सचेंज की प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी को मजबूत बनाएंगे। कामत इससे पहले मोबाइल के लिए गूगल की जीमेल को डिवेलप करने वाले प्रोडक्ट टीम की अगुवाई कर चुके हैं। वाड ने एक लिंक्डइन पोस्ट में कहा, "मैं कम्युनिकेशन से फाइनेंशियल सेक्टर में आने से बहुत उत्साहित हूं। Web 3 रोमांचक है और मैं  Binance के साथ जुड़कर टेक टीम की अगुवाई करने से बहुत खुश हूं।" कामत ने भी अपनी नई पारी को लेकर उत्साह दिखाया है। उन्होंने कहा, "Web 3 बहुत अलग होगा। इसे इंटरनेट का अगला दौर कहा जा सकता है। इसमें ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी की बड़ी हिस्सेदारी होगी और यह क्रिप्टोकरेंसीज और मेटावर्स जैसी नई टेक्नोलॉजीज को सपोर्ट करेगा।" 
Advertisement

हाल के महीनों में कई बड़ी कंपनियों ने Web3 में एक्सपैंशन के लिए प्रोफेशनल्स को हायर किया है। इसके अलावा म्यूजिक स्ट्रीमिंग फर्म Spotify और माइक्रोसॉफ्ट ने Web3 से जुड़ी पोजिशंस के लिए आवेदन मंगाए हैं। फेसबुक की कंपनी मेटा ने  Web 3 सर्विसेज देने के लिए आठ ट्रेडमार्क एप्लिकेशंस दाखिल की हैं। इनमें क्रिप्टो इनवेस्टर्स के लिए विशेषतौर पर डिजाइन किया जाने वाला एक डेटिंग ऐप भी शामिल है। यह क्रिप्टो और मेटावर्क सेगमेंट्स में अपनी स्थिति मजबूत करने की मेटा की कोशिशों का हिस्सा है। 

मेटा की योजना Web 3 इंडस्ट्री के लिए काम करने वाली ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर नए प्रोडक्ट्स और सर्विसेज लाने की है। कंपनी डिजिटल एसेट होल्डर्स के लिए नए सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, ई-कॉमर्स सर्विस, टेलीकॉम सर्विसेज लॉन्च करने के साथ ही मेटा से जुड़े एडवर्टाइजिंग प्लेटफॉर्म भी पेश कर सकती है। इसके अलावा वर्चुअल रियलिटी को सपोर्ट देने वाली एंटरटेनमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग सर्विसेज के लिए भी तैयारी की जा रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Blockchain, Technology, Binance, Crypto, Exchange, Web 3, Services
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.