Binance के नेटिव टोकन BNB की अमेरिका में शुरू हुई जांच

SEC यह पक्का करना चाहता है कि BNB टोकन को इनिशियल कॉइन ऑफरिंग (ICO) के तौर पर बेचे जाने के दौरान यह रजिस्टर्ड सिक्योरिटी थी

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 7 जून 2022 18:49 IST
ख़ास बातें
  • Binance पर ट्रांजैक्शन फीस के लिए BNB टोकन का अधिक इस्तेमाल होता है
  • एक्सचेंज का कहना है कि वह कानून का पालन करता है
  • Binance Labs ने अपने Web3 से जुड़े फंड के लिए इनवेस्टमेंट हासिल किया है

Binance ने कई देशों में अपनी लीगल टीम को मजबूत करने की योजना बनाई है

क्रिप्टो एक्सचेंज Binance के नेटिव टोकन BNB की अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने जांच शुरू कर दी है। इसमें यह तय किया जाएगा कि इसका लॉन्च वैध था या नहीं। SEC यह पक्का करना चाहता है कि BNB टोकन को इनिशियल कॉइन ऑफरिंग (ICO) के तौर पर बेचे जाने के दौरान यह रजिस्टर्ड सिक्योरिटी थी। 

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Binance पर ट्रांजैक्शन फीस के भुगतान के लिए BNB टोकन का अधिक इस्तेमाल होता है। Binance की लीगल टीम का कहना है कि एक्सचेंज उन देशों में रेगुलेशंस का पालन करना जारी रखेगा जिनमें वह ऑपरेट करता है। Engadget ने एक्सचेंज के प्रवक्ता के हवाले से बताया है, "इस इंडस्ट्री के तेज ग्रोथ के साथ हम अमेरिका और अन्य देशों में कानून के पालन को लेकर सतर्कता से काम कर रहे हैं। इसके साथ ही नई गाइडलाइंस का भी पालन किया जा रहा है। हम रेगुलेटर्स की ओर से तय की गई सभी जरूरतों को पूरा करना जारी रखेंगे।" Binance ने कई देशों में अपनी लीगल टीम को मजबूत करने की योजना बनाई है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि एक्सचेंज जिस देश में बिजनेस कर रहा है उसके कानूनों का पालन किया जाए। 
Advertisement

SEC उन ICO की पहचान करने की कोशिश कर रहा है जो बिक्री से पहले रजिस्टर्ड नहीं थे। ICO से लोगों को Web3 प्रोजेक्ट्स में शुरुआती दौर में इनवेस्टमेंट करने का मौका मिलता है। इन प्रोजेक्ट्स में लॉन्च के बाद अधिक रिटर्न देने की क्षमता होती है। हालांकि, ऐसे प्रोजेक्ट्स के स्कैम होने की आशंका भी रहती है जिससे इनवेस्टर्स को नुकसान हो सकता है।

हाल ही में Binance Labs ने अपने Web3 से जुड़े फंड के लिए लगभग 50 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट हासिल किया है। इनवेस्टमेंट करने वालों में DST Global Partners और Breyer Capital शामिल हैं। इस फंड से क्रिप्टो और Web3 स्टार्टअप्स की मदद की जाएगी। Binance Labs को चलाने वाली Binance Global दुनिया के बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक की मालिक है। इसकी योजना अब Web3 से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने की है। इनमें क्रिप्टोकरेंसीज, नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) और मेटावर्स पर काम करने वाले प्रोजेक्ट्स होंगे। लगभग चार वर्ष पहले शुरू की गई Binance Labs ने इससे पहले कई Web3 प्रोजेक्ट्स को फंड दिया है। इसके पोर्टफोलियो में Audius, Polygon और Injective जैसे प्रोजेक्ट्स हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Legal, Binance, Investment, America, Web 3, Projects, Regulations
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  2. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  2. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  4. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  5. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  8. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  9. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  10. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.