क्रिप्टोकरेंसी को किसी भी प्राइस पर खरीदने के लिए तैयार नहीं मशहूर इनवेस्टर Jim Rogers

हाल ही में एक इंटरव्यू में Rogers ने कहा कि वह Bitcoin को तभी खरीदेंगे जब यूरोपियन यूनियन से इसे करेंसी के तौर पर स्वीकृति मिलती है

विज्ञापन
आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 जुलाई 2022 16:17 IST
ख़ास बातें
  • Rogers ने कहा कि सरकारें करेंसी पर अपना एकाधिकार नहीं गंवाएंगी
  • वह चाहते हैं कि क्रिप्टोकरेंसी के लिए सरकारों की ओर से गारंटी दी जाए
  • पिछले कुछ महीनों से बिटकॉइन के प्राइस में गिरावट है

बिटकॉइन का मौजूदा प्राइस लगभग 24,000 डॉलर है

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज की लोकप्रियता बढ़ी है। हालांकि, कुछ बड़े इनवेस्टर्स इस सेगमेंट से दूरी रखना चाहते हैं। इनमें अमेरिकी इनवेस्टर Jim Rogers भी शामिल हैं। उनका कहना है कि वह क्रिप्टोकरेंसीज को किसी भी प्राइस पर नहीं खरीदेंगे। हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने इसमें इनवेस्टमेंट के लिए कुछ गुंजाइश रखी है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में Rogers ने कहा कि वह Bitcoin को तभी खरीदेंगे जब यूरोपियन यूनियन से इसे करेंसी के तौर पर स्वीकृति मिलती है। वह चाहते हैं कि क्रिप्टोकरेंसी के लिए सरकारों की ओर से गारंटी दी जाए। उनका कहना है कि सट्टेबाजी के लिए बिटकॉइन ठीक है लेकिन एक करेंसी के तौर पर यह नाकाम हो जाएगा। Rogers ने कहा कि सरकारें करेंसी पर अपना एकाधिकार नहीं गंवाएंगी। ऐसी टिप्पणियों से Rogers ने बिलिनेयर  Ray Dalio की राय से सहमति जताई है। लगभग दो महीने पहले Rogers ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बिटकॉइन के लगभग एक दशक पहले कुछ डॉलर के प्राइस पर छोड़ने की उन्होंने गलती की थी। 
Advertisement

इससे कुछ लोगों को Rogers की क्रिप्टोकरेंसी को लेकर सोच बदलने का संकेत मिला था। हालांकि,  Rogers ने इसके बाद दिए एक अन्य इंटरव्यू में यह स्पष्ट कर दिया कि बिटकॉइन को लेकर उनकी आशंका बरकरार है। उनका कहना है कि बिटकॉइन केवल सट्टेबाजी का एक जरिया है और यह वास्तविक करेंसी नहीं है। 

उन्होंने लगभग दो वर्ष पहले यह पूर्वानुमान दिया था कि मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से इस सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस शून्य हो जाएगा क्योंकि दुनिया भर में सरकारें इसे आगे बढ़ने की अनुमति नहीं देंगी। Rogers अकेले ऐसे बड़े इनवेस्टर नहीं हैं जो बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी रखते हैं। इस वर्ष की शुरुआत में इनवेस्टमेंट फर्म Berkshire Hathaway के CEO Warren Buffett ने कहा था कि वह बिटकॉइन का प्राइस 25 डॉलर तक पहुंचने पर भी इसे नहीं खरीदेंगे। पिछले वर्ष बिटकॉइन ने लगभग 69,000 डॉलर के साथ हाई लेवल बनाया था। इसके बाद से इसमें गिरावट आ रही है और इसका प्राइस लगभग 24,000 डॉलर पर है। क्रिप्टो मार्केट में गिरावट के बड़े कारणों में स्लोडाउन और अमेरिका के फेडरल रिजर्व सहित बहुत से देशों के सेंट्रल बैंक की ओर से इंटरेस्ट रेट में की गई बढ़ोतरी शामिल हैं। क्रिप्टोकरेंसीज में गिरावट से इस सेगमेंट से जुड़ी फर्मों को काफी नुकसान हुआ है।  
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Federal Reserve, America, Investors, Bitcoin, Price

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.