BCCI ने विमेन्स प्रीमियर लीग की टीमों के क्रिप्टो विज्ञापनों में दिखने पर लगाई रोक

अथॉरिटीज को यह आशंका है कि इस तरह के विज्ञापनों से मैच देखने वाले दर्शकों के लिए वित्तीय जोखिम हो सकते हैं

BCCI ने विमेन्स प्रीमियर लीग की टीमों के क्रिप्टो विज्ञापनों में दिखने पर लगाई रोक

देश में क्रिप्टो सेगमेंट के लिए कानून बनाने पर कार्य किया जा रहा है

ख़ास बातें
  • भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना टूर्नामेंट की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं
  • स्मृति को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.4 करोड़ रुपये दिए हैं
  • BCCI ने IPL के दौरान क्रिप्टो से जुड़े विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाया था
विज्ञापन
आगामी विमेन्स प्रीमियर लीग (WPL) में खेलने वाली टीमों के क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों के विज्ञापन करने पर क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रोक लगा दी है। अथॉरिटीज को यह चिंता है कि इस तरह के विज्ञापनों से दर्शकों को वित्तीय जोखिम हो सकते हैं। क्रिप्टो के अलावा गैंबलिंग गेम्स और तंबाकू के इस्तेमाल को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों को भी BCCI की ओर से प्रतिबंधित सूची में जोड़ा गया है। 

PlanetSport ने BCCI की ओर से जारी एडवाइजरी के हवाले से बताया है, "फ्रेंचाइजी फैंटेसी स्पोर्ट्स सेगमेंट में फर्मों के साथ जुड़ सकते हैं। किसी भी फ्रेंचाइजी को ऐसी एंटिटी के साथ कोई पार्टनरशिप या जुड़ाव नहीं रखना चाहिए जो किसी भी तरीके से क्रिप्टोकरेंसी इंडस्ट्री के साथ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर जुड़ी है।" इस वर्ष पहली बार दुनिया भर की महिला क्रिकेट खिलाड़ी ट्वेंटी ओवर के फॉर्मेट वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट में पांच टीमें शामिल होंगी। WPL की टीमों ने विदेशी खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया की Ash Gardner और इंग्लैंड की Nat Sciver-Brunt के लिए सबसे अधिक प्राइस चुकाया है। इन्हें गुजरात जाइंट्स और मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया है। 

भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना इस टूर्नामेंट के लिए नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी रही। स्मृति को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.4 करोड़ रुपये दिए हैं। पिछले वर्ष  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने क्रिप्टो एक्सचेंजों CoinSwitch और CoinDCX के साथ टाई-अप किया था। इन दोनों एक्सचेंजों ने इस टूर्नामेंट के मैचों के दौरान अपने विज्ञापन दिए थे। हालांकि, बाद में BCCI ने IPL के दौरान क्रिप्टो से जुड़े विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगा दिया था। 

देश में क्रिप्टो सेगमेंट के लिए कानून बनाने पर कार्य किया जा रहा है। G20 के अध्यक्ष के तौर पर भारत ने इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लागू होने वाले क्रिप्टो से जुड़े कानूनों पर कार्य शुरू किया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने चेतावनी दी है कि अगला वित्तीय संकट प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसीज से आएगा। पिछले वर्ष के अंत में RBI के गवर्नर Shaktikanta Das ने कहा था कि क्रिप्टोकरेंसीज के साथ कोई वैल्यू नहीं जुड़ी और यह मैक्रो इकोनॉमिक और वित्तीय स्थिरता के लिए रिस्क है। इससे पहले भी RBI की ओर से क्रिप्टो पर बैन लगाने की मांग की जा चुकी है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »