अर्जेंटीना में क्रिप्टो सर्विसेज नहीं दे सकेंगे बैंक और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस

हाल ही में अर्जेंटीना के दो बैंकों ने बताया था कि उन्होंने अपने क्लाइंट्स के लिए क्रिप्टो ट्रेडिंग शुरू की है

अर्जेंटीना में क्रिप्टो सर्विसेज नहीं दे सकेंगे बैंक और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस

क्रिप्टो के सबसे अधिक इस्तेमाल वाले टॉप 10 देशों में अर्जेंटीना शामिल है

ख़ास बातें
  • अर्जेंटीना में क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है
  • मनी लॉन्ड्रिंग को रोकने के लिए अर्जेंटीना में क्रिप्टो पर सख्ती बढ़ी है
  • बहुत से देश क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर कानून बनाने की तैयारी कर रहे हैं
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी को लेकर अर्जेंटीना में सरकार का रवैया सख्त हो गया है। अर्जेंटीना के सेंट्रल बैंक BCRA ने बैंकों और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस पर क्रिप्टो सर्विसेज की पेशकश करने को लेकर रोक लगा दी है। हाल ही में अर्जेंटीना के दो बैंकों ने बताया था कि उन्होंने अपने क्लाइंट्स के लिए क्रिप्टो ट्रेडिंग शुरू की है। अर्जेंटीना के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक Banco Galicia ने अपने प्लेटफॉर्म पर क्रिप्टोकरेंसीज को खरीदने और बेचने का ऑप्शन जोड़ा था। इसके बाद Brubank ने कस्टमर्स को Bitcoin और Ether जैसी लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसीज को खरीदने की सुविधा दी थी। 

BCRA की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया है कि बैंकों पर ऐसे किसी भी डिजिटल एसेट के लिए सर्विसेज देने पर रोक लगाई गई है जो सेंट्रल बैंक की ओर से रेगुलेटेड नहीं है। किसी भी डिजिटल एसेट के रेगुलेटेड नहीं होने के कारण यह पूरी तरह बैन के समान है। बैन में उन एसेट्स को भी शामिल किया गया है जिनके रिटर्न क्रिप्टोकरेंसीज में उतार-चढ़ाव से तय होते हैं। BCRA की डिजिटल एसेट्स के लिए परिभाषा ऐसी वैल्यू या राइट्स का डिजिटल रिप्रेजेंटेशन है जिसे डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी (DLT) या किसी अन्य समान टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से ट्रांसफर और स्टोर किया जाता है। 

स्टेटमेंट के अनुसार, "BCRA के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की ओर से जारी ऑर्डर से इन एसेट्स में ट्रेडिंग के साथ जुड़े रिस्क को कम किया जा सकेगा।" Bloomberg की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अर्जेंटीना में क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है क्योंकि करेंसी के संकट और इन्फ्लेशन के बहुत अधिक होने से सेविंग्स की वैल्यू काफी कम हुई है। ब्लॉकचेन एनालिटिक्स फर्म Chainalysis ने बताया है कि क्रिप्टो के सबसे अधिक इस्तेमाल वाले टॉप 10 देशों में अर्जेंटीना शामिल है।  

हाल ही में अर्जेंटीना की सरकार ने संकेत दिया था कि इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) से लगभग 45 अरब डॉलर की डेट रिस्ट्रक्चरिंग डील के तहत वह क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल को घटाएगी। सरकार का कहना था कि वह मनी लॉन्ड्रिंग को रोकने के लिए क्रिप्टोकरेंसीज पर नियंत्रण कड़ा करेगी। इसके अलावा अर्जेंटीना के फाइनेंशियल सिस्टम को मजबूत करने के लिए भी उपाय किए जाएंगे। बहुत से देश क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर कानून बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इससे इस सेगमेंट से जुड़े फ्रॉड के मामलों को घटाने और मनी लॉन्ड्रिंग जैसी समस्याओं से निपटने में मदद मिलेगी। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Argentina, IMF, Bitcoin, Services, Risk, Ether

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »