क्रिप्टो मार्केट में आया नया व्हेल! अज्ञात वॉलेट में ट्रांसफर किए 44 खरब Shiba Inu टोकन

ऐसा नहीं है कि पिछले कुछ समय में ये सबसे बड़ा ट्रांसफर है। शिबेरियम ब्लॉकचेन के अपकमिंग लॉन्च से पहले Shiba Inu टोकन को बड़े पैमाने पर अज्ञात वॉलेट में ट्रांसफर किया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 अगस्त 2023 19:35 IST
ख़ास बातें
  • व्हेल ने एक अज्ञात वॉलेट से अन्य अज्ञात वॉलेट में 4.4 ट्रिलियन SHIB भेजें
  • ट्रांसफर में कुल 4,367,252,578,938 शीबा इनु टोकन ट्रांसफर हुए हैं
  • इनकी अंदाजन कीमत लगभग 39,276,886 अमेरिकी डॉलर है

खबर लिखते समय तक SHIB की भारत में कीमत 0.000750 रुपये थी

Shiba Inu प्रोजेक्ट में एक के बाद एक बड़ी घटना होती नजर आ रही है। हाल ही में एक क्रिप्टोकरेंसी डेटा एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म ने शीबा इनु (Shiba Inu) की एक नई उपलब्धि की घोषणा करते हुए बताया था कि मीम कॉइन ने 4,489 अन्य कॉइन को पछाड़ते हुए सोशल और मार्केट एक्टिविटी के संयुक्त मूल्यांकन के आधार पर पहला स्थान हासिल किया है। इसके अलावा, डेवलपर्स एक अपकमिंग इवेंट में Shiba Inu-बेस्ड Layer 2 ब्लॉकचेन, Shibarium को भी लॉन्च करने वाले हैं। अब, इस अपकमिंग इवेंट से पहले ही एक SHIB व्हेल ने 4.4 ट्रिलियन (4.4 लाख करोड़) शीबा इनु टोकन को एक अज्ञात वॉलेट में ट्रांसफर किया है।

एक पॉपुलर व्बेल एक्टिविटी ट्रैकर व्हेल अलर्ट ने जानकारी दी है कि एक अज्ञात वॉलेट द्वारा किए गए हालिया ट्रांसफर में लगभग 4.4 ट्रिलियन शीबा इनु टोकन को इधर से उधर किया गया है। इस चौंकाने वाले लेन-देन से क्रिप्टो मार्केट में एक बड़े SHIB होल्डर की मौजूदगी का पता चलता है।
 

ऐसा नहीं है कि पिछले कुछ समय में ये सबसे बड़ा ट्रांसफर है। शिबेरियम ब्लॉकचेन के अपकमिंग लॉन्च से पहले Shiba Inu टोकन को बड़े पैमाने पर अज्ञात वॉलेट में ट्रांसफर किया जा रहा है।

सटीक आंकड़े बात करें, तो व्हेल अलर्ट के अनुसार, इस ट्रांसफर में कुल 4,367,252,578,938 शीबा इनु टोकन ट्रांसफर हुए हैं, जिनकी अंदाजन कीमत  लगभग 39,276,886 अमेरिकी डॉलर (भारत में करीब 325 करोड़ रुपये) के बराबर है। खबर लिखते समय तक, Gadgets 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, SHIB की भारत में कीमत 0.000750 रुपये थी।

दिलचस्प बात यह है कि इन टोकन को रिसीव करने वाला वॉलेट पहले बिल्कुल खाली था और उसमें कोई पूर्व लेनदेन नहीं हुआ था। जिससे पता चलता है कि मार्केट में एक तगड़े SHIB व्हेल की एंट्री हुई है।
Advertisement

ये घटना तब हुई है, जब Shibarium के लॉन्च में करीब एक हफ्ते का समय बचा है। प्रोजेक्ट के लीड डेवलपर, Shytoshi Kusama ने इस महीने की शुरुआत में अपने एक ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी थी कि Shibarium को अगस्त में टोरंटो में आयोजित होने वाले ब्लॉकचेन फ्यूचरिस्ट सम्मेलन में लॉन्च किया जा सकता है, जिसे 15-16 अगस्त के बीच आयोजित किया जाना है। शीबा इनु प्रोजेक्ट इस इवेंट के प्रमुख प्रायोजकों में शामिल है। लीड डेवलपर ने बताया था कि इस इवेंट में प्रोजेक्ट कई अन्य घोषणाएं करने की योजना बना रहा है और साथ ही इसमें Shibarium से जुड़ी सभी जानकारियां शेयर की जाएंगी और वहीं इसे रिलीज किए जाने की भी उम्मीद है।

इतना ही नहीं, यह भी पुष्टि की गई है कि प्रोटोकॉल का वाइटपेपर (Worldpaper नाम दिया गया है) सभी शिब ब्रांडेड प्रोजेक्ट के साथ प्रदर्शित किया जाएगा और साथ ही Treat को भी पहली बार विस्तार से प्रकाशित किया जाएगा।
Advertisement

Shibarium Layer-2 ब्लॉकचेन नेटवर्क सेकेंडरी प्लेटफॉर्म के रूप में काम करता है, जो मुख्य ब्लॉकचेन पर बनाया जाता है। इन नेटवर्कों का उद्देश्य मदर चेन द्वारा पेश किए गए समान सिक्योरिटी स्टैंडर्ड को बनाए रखते हुए, अनुकूलित dApps और प्रोटोकॉल की एक विस्तृत एरे का सपोर्ट करके मुख्य ब्लॉकचेन की स्केलेबिलिटी को बढ़ाना है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी इनवेस्टमेंट के लिए नहीं है।हालांकि भारत में क्रिप्टो लीगल नहीं है, इसलिए इसमें निवेश करना सहीं है या नहीं इस बारे में आप अपने फाइनेंशियल एडवाइजर्स से जरूर बात कर लें। Gadgets 360 आपको इन कॉइन के भविष्य की गारंटी नहीं देता है। निवेश या ट्रेड से पहले हम आपको इन कॉइन के बारे में सभी जानकारियां अर्जित करने और इनकी पिछली परफॉर्मेंस को समझने की सलाह देंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: shiba inu, Shiba Inu whale, Shiba Inu Whale Activity
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A6s Pro हुआ 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. 7000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. मोबाइल जैसा WhatsApp एक्सपीरियंस अब Web पर, मिलेंगे 49 चैट थीम्स!
  4. Honor 600, 600 Pro हो रहे 23 अप्रैल को लॉन्च, रेंडर्स और स्पेसिफिकेशंस हुए लीक
  5. Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. Redmi K90 Max आया गीकबेंच पर नजर, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
  7. Vivo T5 Pro 5G में मिलेगा AMOLED डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा
  8. Vivo X300 Ultra, X300 FE की लॉन्च तारीख का खुलासा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova 2 की सेल शुरू, 6000mAh बैटरी वाले बजट 5G फोन को यहां से खरीदें
  2. Samsung Galaxy M47 में मिल सकता है सुपर AMOLED डिस्प्ले, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. क्रिप्टो मार्केट में तेजी, 4 सप्ताह के हाई पर पहुंचा Bitcoin का प्राइस
  4. मोबाइल जैसा WhatsApp एक्सपीरियंस अब Web पर, मिलेंगे 49 चैट थीम्स!
  5. Oppo A6s Pro हुआ 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. 7000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. बड़े पर्दे पर पहुंचा Samsung, लॉन्च की 14 मीटर Onyx Cinema LED स्क्रीन
  8. बिना फीस NEET की प्रैक्टिस! Google Gemini पर कर पाएंगे तैयारी, यहां जानें कैसे
  9. Redmi K90 Max आया गीकबेंच पर नजर, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
  10. Vivo X300 Ultra, X300 FE की लॉन्च तारीख का खुलासा, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.