Shiba Inu यूजर्स की टेंशन होगी खत्म! तैयार की जा रही है नई सिक्योरिटी लेयर

Shiba Inu इकोसिस्टम को लेयर-2 शिबेरियम ब्लॉकचेन पर बनाए रखा जाता है, जो इथेरियम ब्लॉकचेन के ऊपर बनाया गया है।

Shiba Inu यूजर्स की टेंशन होगी खत्म! तैयार की जा रही है नई सिक्योरिटी लेयर
ख़ास बातें
  • Shiba Inu इकोसिस्टम को लेयर-2 शिबेरियम ब्लॉकचेन पर बनाए रखा जाता है
  • क्रिप्टो टोकन TREAT इस सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के यूज का सपोर्ट करेगा
  • होल्डर्स को व्यक्तिगत, लेनदेन संबंधी डेटा के लिए बेहतर सिक्योरिटी मिलेगी
विज्ञापन
शीबा इनु (Shiba Inu) इकोसिस्टम को बनाए रखने वाले डेवलपर्स नेटवर्क की प्राइवेसी सेटिंग्स को बेहतर बनाने के लिए सिक्योरिटी की एक नई लेयर तैयार कर रहे हैं। शीबा इनु टीम एक क्रिप्टोग्राफी कंपनी Zama के साथ साझेदारी में इस सिक्योरिटी प्रोटोकॉल को डेवलप कर रही है, जिसकी पुष्टि इस हफ्ते X पर की गई। इस सिक्योरिटी प्रोटोकॉल का नाम अभी अज्ञात है। हालांकि, यह ज्ञात है कि प्रोटोकॉल फुली होमोमोर्फिक एन्क्रिप्शन (FHE) नाम के एक टूल का उपयोग करेगा - जिसके जरिए डेवलपर्स अविश्वसनीय डोमेन पर डेटा को डिक्रिप्ट या उसके साथ संलग्न किए बिना अनलॉक कर सकते हैं।

Shiba Inu इकोसिस्टम को लेयर-2 शिबेरियम ब्लॉकचेन पर बनाए रखा जाता है, जो इथेरियम ब्लॉकचेन के ऊपर बनाया गया है। एक बार जब शीबा इनु अपना सिक्योरिटी प्रोटोकॉल लागू कर देती है, तो उसे शिबेरियम ब्लॉकचेन पर निवास मिल जाएगा। एक क्रिप्टो टोकन TREAT, जो शीबा इनु इकोसिस्टम का हिस्सा है, इस सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के यूज का सपोर्ट करेगा।
 

Coindesk की रिपोर्ट में विस्तार से कुछ भी खुलासा किए बिना कहा गया है कि शीबा इनु टोकन होल्डर्स को उनके व्यक्तिगत और लेनदेन संबंधी डेटा के लिए बेहतर सिक्योरिटी मिलेगी।

शीबा इनु के प्रोटोकॉल में इस एन्क्रिप्शन टूल का इंटिग्रेशन यूजर सिक्योरिटी को सुर्खियों में लाता है। यह कदम अन्य लेयर-2 ब्लॉकचेन के लिए भी इसी तरह के तरीकों को अपनाने और अपने संबंधित नेटवर्क और कम्युनिटी को सुरक्षित करने के लिए एक उदाहरण स्थापित कर सकता है।

जनवरी 2023 में, SHIB इथेरियम मदर-चेन लेनदेन पर सबसे अधिक प्रदर्शित होने वाला एकमात्र ERC-20 टोकन क्रिप्टो के रूप में उभरा। उस समय के Nansen के डेटा से यह भी पता चला कि Shiba Inu नए प्रवेशकों के लिए क्रिप्टो निवेश शुरू करने के लिए टॉप ऑप्शन के रूप में उभरा है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: shiba inu, Shiba Inu Security Protocol

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  2. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  4. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  5. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  6. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  7. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »