क्रिप्टोकरेंसी में पैसा लगाने वाले सावाधान! भारत में 26 फर्जी क्रिप्टो वेबसाइट्स का भंडाफोड़

ED ने 26 फर्जी क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट वेबसाइट्स का पर्दाफाश किया, पैन-इंडिया स्कैम का खुलासा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2025 19:31 IST
ख़ास बातें
  • ED ने 26 फर्जी क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट वेबसाइट्स को रेड-फ्लैग किया
  • सोशल मीडिया के जरिए निवेशकों को बनाया गया शिकार
  • अकाउंट विड्रॉल पर टैक्स और फीस के नाम पर ठगी

यह सिंडिकेट 2015 के आसपास से एक्टिव बताया जा रहा है

Photo Credit: Unsplash

देशभर में फैल रहे क्रिप्टो फ्रॉड के खिलाफ कार्रवाई करते हुए Enforcement Directorate (ED) ने 26 फर्जी क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट वेबसाइट्स का खुलासा किया है। एजेंसी के मुताबिक, ये प्लेटफॉर्म्स खुद को वैध निवेश साइट्स के तौर पर पेश कर लोगों से पैसे ऐंठ रहे थे। जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क लंबे समय से एक्टिव था और हजारों निवेशकों को हाई रिटर्न का झांसा देकर ठगा गया। ED ने लोगों को इन वेबसाइट्स से तुरंत दूरी बनाने की सलाह दी है।

ED की जांच में जिन वेबसाइट्स को रेड-फ्लैग किया गया है, उनमें goldbooker.com, fincorp.com, wozur.com, theapexpower.com, mygoldrev.com, cryptobrite.com, cryptexify.com, goldxcapital.com, hawkchain.com, cubigains.com, paymara.com, bitcodeals.com, growmore.com, bitminerclub.com, bitrobix.com, primetrades.com और zylotrade.com जैसी साइट्स शामिल हैं। एजेंसी का कहना है कि ये सभी वेबसाइट्स निवेश के नाम पर फर्जी डैशबोर्ड और नकली प्रॉफिट दिखाकर यूजर्स को भरोसे में लेती थीं।

जांच के मुताबिक, यह सिंडिकेट 2015 के आसपास से एक्टिव बताया जा रहा है और इसका तरीका पारंपरिक पोंजी स्कीम और आधुनिक सोशल इंजीनियरिंग का मिला-जुला रूप था। शुरुआत में निवेशकों को छोटे अमाउंट पर रिटर्न दिखाया जाता था, ताकि वे ज्यादा पैसा लगाएं और अपने जान-पहचान वालों को भी जोड़ें। WhatsApp, Telegram और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी ट्रेडिंग ग्रुप्स बनाए गए थे, जहां कथित “एक्सपर्ट्स” लगातार प्रॉफिट दिखाने वाले सिग्नल शेयर करते थे।

ED की प्रेस रिलीज में बताया गया है कि असली खेल तब शुरू होता था जब कोई निवेशक बड़ी रकम निकालने की कोशिश करता था। ऐसे में वेबसाइट्स की तरफ से “टैक्स”, “क्लियरेंस फीस” या “स्टैच्यूटरी चार्ज” के नाम पर और पैसे मांगे जाते थे। रकम देने के बाद भी कई मामलों में अकाउंट फ्रीज कर दिए जाते थे और निवेशक पूरी तरह फंस जाता था।

हालांकि इस खास नेटवर्क से जुड़े कुल नुकसान का आंकड़ा अभी जोड़ा जा रहा है, लेकिन ED का कहना है कि 2024-25 के दौरान सामने आए क्रिप्टो फ्रॉड मामलों में करोड़ों रुपये की ठगी सामने आ चुकी है। एजेंसी के अनुसार, कई मामलों में एक-एक नेटवर्क से 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी का पता चला है। ED ने यह भी बताया कि बीते वित्त वर्ष में अलग-अलग फाइनेंशियल क्राइम्स से जुड़े 30,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की गई हैं, जिनमें डिजिटल और क्रिप्टो फ्रॉड का बड़ा हिस्सा है।

Advertisement

जांच में यह भी सामने आया है कि भले ही शिकार भारत में हों, लेकिन इन वेबसाइट्स का टेक्निकल इन्फ्रास्ट्रक्चर विदेशों से ऑपरेट किया जाता था। कई सर्वर्स साउथ-ईस्ट एशिया के उन इलाकों में होस्ट किए गए थे, जहां साइबर रेगुलेशन कमजोर माने जाते हैं। ठगी से कमाए गए पैसों को शेल कंपनियों, हवाला नेटवर्क और P2P क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस के जरिए बाहर भेजा जाता था, जिससे मनी ट्रेल को ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है।

ED ने निवेशकों से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन क्रिप्टो या हाई-रिटर्न स्कीम में पैसा लगाने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें और अनजान वेबसाइट्स या सोशल मीडिया ग्रुप्स के दावों पर भरोसा न करें।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  9. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  10. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.