Chandrayaan 3 : चंद्रमा पर गोल-गोल घूमने लगा ‘प्रज्ञान’ रोवर, क्‍या थी मजबूरी? ISRO ने Video शेयर करके बताया

Pragyan Rover New Video : 24 सेकंड की क्लिपिंग में प्रज्ञान रोवर को चांद की सतह पर गोल घूमते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 अगस्त 2023 14:38 IST
ख़ास बातें
  • चंद्रयान-3 मिशन पर इसरो का नया अपडेट
  • प्रज्ञान रोवर का वीडियो किया शेयर
  • रोवर चांद पर गोल-गोल घूमता हुआ दिख रहा है

इसरो ने अपने ट्वीट में बताया है कि सेफ रूट की तलाश में प्रज्ञान रोवर को घुमाया गया।

Photo Credit: ISRO

Chandrayaan 3 मिशन पूरे जोर-शोर से चल रहा है। विक्रम लैंडर (LM) और ‘प्रज्ञान' रोवर चांद की सतह पर अपना काम कर रहे हैं। विक्रम लैंडर अपनी लैंडिंग साइट पर खड़े होकर एक्‍सपेरिमेंट कर रहा है, जबकि प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर चहलकदमी करके मिशन के लिए डेटा जुटा रहा है। एक नए वीडियो में ISRO ने दिखाया है कि प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर गोल-गोल घूमने लगा। उसकी इस एक्टिविटी को विक्रम लैंडर के इमेजर कैमरे ने कैद कर लिया। प्रज्ञान रोवर ने चांद पर क्‍यों लगाया चक्‍कर? इसरो ने यह भी बताया है। 

इसरो ने एक वीडियो शेयर किया है। 24 सेकंड की क्लिपिंग में प्रज्ञान रोवर को चांद की सतह पर गोल घूमते हुए देखा जा सकता है। इसरो ने अपने ट्वीट में बताया है कि सेफ रूट की तलाश में प्रज्ञान रोवर को घुमाया गया। प्रज्ञान के रोटेशन को लैंडर इमेजर कैमरे ने कैप्चर कर लिया। 
Advertisement

इसरो ने इस घटना का वर्णन अलग ही अंदाज में किया है। लिखा है कि ऐसा लगता है मानो कोई बच्चा चंदामामा के आंगन में अठखेलियां कर रहा हो और मां स्नेहपूर्वक उसे देख रही हो। है ना?
 

गौरतलब है कि Pragyan रोवर लगातार चांद के दक्षिणी ध्रुव पर खोजबीन कर रहा है। रोवर पर लगे लेजर इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप की मदद से उसने चांद की सतह पर सल्फर की खोज की है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ने इसकी जानकारी दी है। इसरो ने कहा है कि प्रज्ञान पर लगे इंस्‍ट्रूमेंट ने सल्फर के अलावा चांद पर एल्युमिनियम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंग्नीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन का भी पता लगाया है। 

जांच में पता चला है कि चंद्रमा की सतह में बड़ी मात्रा में सल्फर मौजूद है। यह एक ऐसी खोज है जो कि ऑर्बिटर पर लगे उपकरणों की मदद से नहीं की जा सकती थी। इस खोज के लिए मिशन का चांद पर उतरना बहुत जरूरी था। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.