Chandrayaan-3 : अंतरिक्ष में भारत की जय! चंद्रयान-3 मिशन सफलतापूर्वक लॉन्‍च

Chandrayaan 3 Successfully launched : तय योजना के अनुसार, चंद्रयान-3 को एलवीएम-एम4 रॉकेट की मदद से उड़ाया गया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 जुलाई 2023 14:53 IST
ख़ास बातें
  • आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्‍च हुआ मिशन
  • एलवीएम-एम4 रॉकेट की मदद से उड़ा चंद्रयान-3
  • भारत के लिए स्‍पेस की दुनिया में बड़ी कामयाबी

सबकुछ ठीक रहा तो चंद्रयान-3, 23-24 अगस्‍त को चांद पर लैंड कर सकता है।

Photo Credit: ISRO Youtube

Chandrayaan 3 Successfully launched : भारत का चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन सफलतापूर्वक लॉन्‍च हो गया है। देश की स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) ने अभी दोपहर 2.35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से मून मिशन को लॉन्‍च किया। तय योजना के अनुसार, चंद्रयान-3 को एलवीएम-एम4 रॉकेट की मदद से उड़ाया गया। लॉन्‍च के 16 मिनट बाद चंद्रयान ऑर्बिट में पहुंच गया। दोपहर 2 बजकर 52 मिनट पर जैसे ही यह घोषणा हुई, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी। चंद्रयान-3 अब 42 दिनों के चांद के सफर पर निकल गया है। सबकुछ ठीक रहा तो चंद्रयान-3, 23-24 अगस्‍त को चांद पर लैंड कर सकता है। लैंडर ‘विक्रम' के चांद पर उतरते ही हम दुनिया के चौथे देश बन जाएंगे, जो चांद पर पहुंचे हैं।  

साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन का लैंडर चंद्रमा की सतह पर क्रैश हो गया था। उसके फौरन बाद भारत ने तीसरे मून मिशन की तैयारी शुरू कर दी थी। इसरो के वैज्ञानिक बीते कई महीनों से दिन-रात मिशन को सफल बनाने में जुटे हुए थे। चंद्रयान-3 की लैंडिंग में कोई परेशानी ना आए, इस बात का विशेष ध्‍यान इस बार रखा गया है। 
Advertisement

मिशन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि अगस्‍त के आखिर में जब लैंडर चांद की सतह पर उतरने की कोशिश करेगा और कोई परेशानी आई, तो उसे दूसरी जगह भी लैंड कराया जा सकता है। मिशन का मसकद सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंड कराना और वहां चहलकदमी की क्षमताओं को साबित करना है। 

चंद्रयान-3 को अंतरिक्ष में लेकर गए एलवीएम-एम4 रॉकेट को वैज्ञानिक प्यार से 'फैट बॉय' भी कहते हैं। ‘फैट बॉय' ने लगातार 6 सफल अभियानों को पूरा किया है। चंद्रयान-3 मिशन भी अब इस रॉकेट के नाम हो गया है। जुलाई महीने में मिशन को लॉन्‍च करने की सबसे बड़ी वजह पृथ्वी और चंद्रमा एक-दूसरे करीब होना है। साल के इस महीने में दोनों एक-दूसरे के सबसे नजदीक होते हैं। 
Advertisement

मिशन की सफल लॉन्चिंग से पहले मंगलवार को इसरो ने लॉन्‍च रिहर्सल भी की थी। आज देशभर से लोग इस मिशन के लाइव गवाह बने। विदेशों में भी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को देखा गया है। इस खबर से जुड़े अन्‍य अपडेट्स भी हम आपको देते रहेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.