• होम
  • कैमरा
  • ख़बरें
  • प्राइवेट कंपनियां डिलिवरी के लिए कर सकती हैं ड्रोन का इस्‍तेमाल, लेकिन मानने होंगे नियम

प्राइवेट कंपनियां डिलिवरी के लिए कर सकती हैं ड्रोन का इस्‍तेमाल, लेकिन मानने होंगे नियम

प्राइवेट कंपनियों द्वारा ड्रोन निर्माण के विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पिछले साल सितंबर में प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना को अधिसूचित किया था।

प्राइवेट कंपनियां डिलिवरी के लिए कर सकती हैं ड्रोन का इस्‍तेमाल, लेकिन मानने होंगे नियम

सरकार ने कहा कि ड्रोन, अर्थव्यवस्था के लगभग सभी क्षेत्रों को जबरदस्त लाभ देते हैं।

ख़ास बातें
  • राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में वीके सिंह ने दी जानकारी
  • कहा, प्राइवेट प्‍लेयर्स ड्रोन का इस्‍तेमाल करने को लेकर स्वतंत्र हैं
  • लेकिन ‘ड्रोन रूल्‍स 2021’ का करना होगा अनुपालन
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री और रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने सोमवार को राज्यसभा में बताया कि प्राइवेट प्‍लेयर्स ‘ड्रोन रूल्‍स 2021' का अनुपालन करते हुए डिलिवरी से जुड़े उद्देश्यों के लिए ड्रोन का इस्‍तेमाल करने को लेकर स्वतंत्र हैं। मंत्रालय के अनुसार, प्राइवेट प्‍लेयर्स के लिए ड्रोन सर्विसेज के बारे में राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में वीके सिंह ने कहा कि ड्रोन, अर्थव्यवस्था के लगभग सभी क्षेत्रों को जबरदस्त लाभ देते हैं। इनमें कृषि, वैक्सीन डिलिवरी, सर्विलांस समेत खोज और बचाव, परिवहन, मैपिंग, डिफेंस एंड लॉ एनफोर्समेंट शामिल हैं। 

रिपोर्टों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्राइवेट कंपनियों द्वारा ड्रोन निर्माण के विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पिछले साल सितंबर में प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना को अधिसूचित किया था।

योजना के तहत तीन वित्तीय वर्षों में 120 करोड़ रुपये का इंसेंटिव दिया जाता है। उन्‍होंने बताया कि एक मैन्‍युफैक्‍चरर के लिए पीएलआई कुल वार्षिक आउटले का 25 फीसदी होगा। 23 पीएलआई लाभार्थियों की प्रोविजनल सूची 6 जुलाई 2022 को जारी की गई थी। इनमें 12 मैन्‍युफैक्‍चरर्स ड्रोन से जुड़े हैं, जबकि 11 ड्रोन कॉम्‍पोनेंट्स मैन्‍युफैक्‍चरर्स हैं। 

उन्‍होंने कहा कि सरकार ड्रोन सर्विस प्राेवाइडर्स की सर्विसेज का इस्‍तेमाल वैक्सीन डिलिवरी के साथ ही तेल पाइपलाइनों और बिजली ट्रांसमिशन लाइनों के निरीक्षण, कृषि छिड़काव, माइंस के सर्वेक्षण व SVAMITVA योजना के तहत कर रही है। सिंह ने कहा कि ड्रोन नियम, 2021 के अनुपालन के तहत प्राइवेट प्‍लेयर्स डिलीवरी के मकसद के लिए ड्रोन का इस्‍तेमाल करने के लिए स्वतंत्र हैं।

उन्होंने बताया कि 25 अगस्त 2021 को नोटिफाई हुए ड्रोन रूल्‍स, 2021, ड्रोन के कमर्शल इस्‍तेमाल के लिए जरूरी रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार करते हैं। इन नियमों में विभिन्न पहलुओं जैसे- टाइप सर्टिफिकेशन, ड्रोन का पंजीकरण और संचालन, हवाई क्षेत्र प्रतिबंध, ड्रोन पर रिसर्च, विकास और परीक्षण, ट्रेनिंग और लाइसेंसिंग, अपराध और दंड आदि को शामिल किया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »