Zomato Everyday: होम शेफ द्वारा बना घर का खाना 89 रुपये की शुरुआती कीमत से होगा डिलीवर

Zomato Everyday से यूजर्स एक आसान प्रोसेस का इस्तेमाल करके घर का बना खाना ऑर्डर कर पाएंगे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 फरवरी 2023 14:19 IST
ख़ास बातें
  • Zomato ने बुधवार को एवरीडे होम स्टाइल मील सर्विस शुरू की है।
  • Zomato Everyday में फूड पार्टनर होम-शेफ के साथ मिलकर काम करेंगे।
  • Zomato Everyday पर यूजर्स घर का बना खाना ऑर्डर कर पाएंगे।

Zomato Everyday पर होम मेड फूड ऑर्डर कर सकते हैं।

Photo Credit: Zomato

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato ने Zomato Everyday होम स्टाइल मील सर्विस शुरू की है, जिसमें उनके फूड पार्टनर होम-शेफ के साथ मिलकर काम करेंगे। कंपनी के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने एक ब्लॉग-पोस्ट में कहा कि "Zomato Everyday ग्राहकों के लिए ऐसा भोजन परोस कर घर लाएगा, जो उनको घर जैसा महसूस कराएगा।" उन्होंने कहा की "हमारे फूड पार्टनर होम शेफ के साथ मिलकर काम करेंगे, जो सभी रेसिपी को प्यार और केयर के साथ तैयार करते हैं जिससे ग्राहकों को मिनटों में सबसे अच्छी कीमत पर घर जैसा पौष्टिक खाना मिले।"

गोयल ने बताया की Zomato Everyday फिलहाल गुरुग्राम के चुनिंदा इलाकों में ही उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि "सिर्फ 89 रुपये से शुरू होने वाले फ्रेश फूड के साथ हमारे ग्राहक डेली हेल्दी और बेहतर खाना खा सकते हैं।"
Advertisement

यूजर्स एक आसान प्रोसेस का इस्तेमाल करके Zomato Everyday पर घर का बना खाना ऑर्डर कर पाएंगे। उन्हें मीनू में मौजूद अपने पसंद के फूड को कस्टमाइज करने का ऑप्शन मिलेगा। यह फूड उन्हें होम मेड शेफ से परोसा जाएगा।

Zomato द्वारा अपने ब्लॉग पर शेयर किए गए स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि यूजर्स को होम पेज पर होम-शेफ और मीनू दिखाया जाएगा। किफायती दामों के साथ Zomato एवरीडे ऑफिस जाने वालों और कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म से ऑर्डर करना आसान बना देगा। हालांकि, कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि फूड एक्स्ट्रा डिलीवरी चार्ज और टैक्स के साथ आएगा या नहीं।
Advertisement

कुछ दिन पहले Zomato के एक स्पोक्सपर्सन ने अपनी 10 मिनट की फूड डिलीवरी सर्विस, इंस्टेंट को रीब्रांड करने की अपने प्लान को कंफर्म किया था, जबकि पहले इस सर्विस के बंद होने की अफवाहें आ रही थीं। ऐसी खबरें थीं कि कंपनी इंस्टेंट को बंद करने का प्लान बना रही थी, जिसे 1 साल से भी कम समय पहले लॉन्च किया गया था। फूड एग्रीगेटर ने मार्च 2022 में इंस्टेंट लॉन्च किया था। अब ऐसा लग रहा है कि एवरीडे ही रीब्रांडेड इंस्टेंट है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  2. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  3. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  4. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  4. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  5. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  6. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  8. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  9. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  10. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.