YouTube ने जोड़ा UPI पेमेंट विकल्प, ट्रांजेक्शन हुआ पहले से आसान

YouTube का कहना है कि सभी UPI यूज़र्स अब नए यूपीआई भुगतान विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं। वे UPI के जरिए यूट्यूब प्रीमियम और यूट्यूब म्यूज़िक प्रीमियम के लिए मंथली या क्वाटर्ली प्रीपेड मेंबरशिप खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
Prabhakar Thakur, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2020 12:36 IST
ख़ास बातें
  • YouTube पहले से देता है क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान करने का विकल्प
  • अब यूज़र्स UPI ID के जरिए भी खरीद सकेंगे मूवी और सब्सक्रिप्शन
  • यूट्यूब पर सुपरचैट देने के लिए भी कर सकते हैं यूपीआई का इस्तेमाल

YouTube Premium का मंथली और क्वाटर्ली सब्सक्रिप्शन भी UPI के जरिए खरीदा जा सकता है

YouTube ने अपने प्लेटफॉर्म पर भुगतान के नए मोड के रूप में UPI को जोड़ दिया है। नए फीचर के जुड़ने से यूट्यूब यूज़र्स के लिए प्लेटफॉर्म पर सुपरचैट, सबस्क्रिप्शन, मूवी रेंट जैसी और भी कई चीज़ों के लिए लेनदेन करना आसान हो जाएगा। यूट्यूब पर भुगतान करने वाले लोगों के पास पहले से ही क्रेडिट और डेबिट कार्ड का उपयोग करने का विकल्प उपलब्ध था। अब यूपीआई के जुड़ने से लोगों के लिए पेमेंट का ज़रिए आसान हो गया है। अब यूज़र्स अपनी UPI ID का इस्तेमाल कर आसानी से अपने बैंक खातों से भुगतान को पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा YouTube Premium और YouTube Music Premium के सब्सक्रिप्शन दोनों के लिए भुगतान करने के लिए नए विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।

यूट्यूब ने घोषणा की है कि सभी यूपीआई यूज़र्स अब नए यूपीआई भुगतान विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं। वे "यूट्यूब प्रीमियम और यूट्यूब म्यूज़िक प्रीमियम के लिए मंथली या क्वाटर्ली प्रीपेड मेंबरशिप खरीद सकते हैं। इसके अलावा यूज़र्स अपनी पसंदीदा फिल्मों को खरीद सकते हैं और किराए पर भी ले सकते हैं, साथ ही अपने पसंदीदा यूट्यूब क्रिएटर्स को SuperChat देने के लिए भी यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं।"

भले ही YouTube ने उन लोगों के लिए नया पेमेंट प्लेटफॉर्म जोड़ा है जो यूट्यूब प्रीमियम की सदस्यता लेना चाहते हैं, लेकिन जो लोग यूट्यूब ऑरिजनल शो देखना चाहते हैं फिलहाल प्रीमियम सदस्यता लेने की ज़रूरत नहीं है। अल्फाबेट के स्वामित्व वाली कंपनी ने हाल ही में अपने ऑरिजनल शो के लगभग एक दर्जन शो को मुफ्त कर दिया है। शो की लिस्ट में 'एस्केप द नाइट', 'स्टेप अप: हाई वाटर' और इंपल्स आदि शामिल हैं। ऑरिजनल की मुफ्त पहुंच पहले केवल प्रीमियम ग्राहकों के लिए उपलब्ध थी, लेकिन 8 अप्रैल को इसे सभी के लिए उपलब्ध कराया गया था और अभी भी यह सीमित अवधि के लिए फ्री में उपलब्ध हैं।

इससे अलग आपको बता दें कि YouTube कथित तौर पर टिकटॉक को टक्कर देने के लिए शॉर्ट वीडियो साझा करने वाले प्लेटफॉर्म 'Shorts' पर काम कर रहा है। इसके फीड में यूज़र्स द्वारा बनाए गए शॉर्ट वीडियो शामिल होंगे। यह काफी हद तक TikTok जैसा ही होगा। Google के पास इस समय लाइसेंस वाले म्यूज़िक और गीतों की एक बड़ी लिस्ट है, जिनका इस्तेमाल यूज़र्स कंटेंट बनाने के लिए कर सकेंगे।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , YouTube, youtube account, YouTube App, YouTube Update, Youtube UPI
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  6. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  7. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.