• होम
  • ऐप्स
  • फ़ीचर
  • सेल सीज़न में आपके स्मार्टफोन में ज़रूर होने चाहिए ये ऐप

सेल सीज़न में आपके स्मार्टफोन में ज़रूर होने चाहिए ये ऐप

सेल सीज़न में आपके स्मार्टफोन में ज़रूर होने चाहिए ये ऐप
विज्ञापन
देश में त्यौहारी सीज़न शुरू होने वाला है और ऑनलाइन शॉपिंग बाजार ने अपनी दस्तक दे दी है। भारत में ऑनलाइन शॉपिंग खरीदारी करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बाजार जाकर भीड़भाड़ में जरूरत का सामान खरीदने से बचने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग ऐप और वेबसाइट खूब काम आ रहे हैं। त्यौहारी सीज़न के मौके पर फ्लिपकार्ट, अमेज़न और स्नैपडील जैसी वेबसाइट पर हर साल आयोजित होने वाली सेल का वक्त फिर आ गया है। यानी अब आपका स्मार्टफोन शॉपिंग के भी काम आ रहा है। बस एक क्लिक कर ऐप खोलें, अपनी पसंद का आइटम ढूंढे, पैसे चुकाएं और आइटम ऑर्डर। इसके बाद आइटम आपके घर पहुंच जाएगा। है ना कितना आसान और बना झंझट के हो गई घर बैठे शॉपिंग।

आज हम आपको उन ऐप के बारे में बताएंगे जो आपके स्मार्टफोन में होने जरूरी हैं। इन ऐप पर आपको स्मार्टफोन के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज़, फैशन समेत कई कैटेगरी वाले प्रोडक्ट खरीदने का मौका मिलता है। इसके अलावा त्यौहारी सीज़न में शुरू होने वाली सेल के तहत मिलने वाली डील में आप कई प्रोडक्ट को भारी छूट के साथ भी खरीद सकते हैं।

(यह भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट, अमेज़न और स्नैपडील की दीवाली सेल: बहुत काम के हैं ये खास टिप्स) 
 

फ्लिपकार्ट ऐप
फ्लिपकार्ट के मोबाइल ऐप पर अधिकतर डील और ऑफर मिलते रहते हैं। जरूरत है तो बस उन पर नज़र बनाए रखने की। फ्लिपकार्ट की सालाना बिग बिलियन डेज़ सेल की शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी और यह 6 अक्टूबर तक चलेगी। फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज़ सेल के पहले दिन ग्राहक फैशन, होम डेकोर, टेलीविज़न और होम अप्लायंसेज़ कैटगरी के प्रोडक्ट खरीद सकेंगे। सेल के दूसरे दिन फ्लिपकार्ट पर ग्राहक मोबाइल और एक्सेसरीज़ पर ऑफर पा सकेंगे। जबकि तीसरे दिन सभी दूसरे इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर डिस्काउंट मिलेगा। बिग बिलियन डेज़ सेल के चौथे और पांचवे दिन सभी रेंज के प्रोडक्ट पर अलग-अलग ऑफर मिलेंगे। फ्लिपकार्ट ने 'योर विश, योर ऑफर' नाम से एक ऑफर पेश किया है जिसके तहत आपको उस प्रोडक्ट के लिए ज्यादा डील और डिस्काउंट मिलेग जो आपकी विशलिस्ट में शामिल है। गौर करने वाली बात है कि 2014 में सेल के दौरान हुई कुछ बड़ी गलतियों से सबक लेने के बाद फ्लिकार्ट का दावा है कि ग्राहकों को सेल में कोई परेशानी नहीं होगी और प्रोडक्ट खरीदना सुविधाजनक होगा।

इसके अलावा फ्लिपकार्ट सेल से बिल्कुल पहले 23 सितंबर रात 12 बजे से 1 अक्टूबर को 11.59 मिनट तक फ्लिपकार्ट ऐप को अपग्रेड करने पर ग्राहकों को मोटो डेक ब्लूटूथ स्पीकर जीतने का मौका दे रही है। फ्लिपकार्ट के ऐप कॉन्टेस्ट पेज पर जाकर आप नियम व शर्तें जांच सकते हैं।

(यह भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेलः इन ऑफर पर रहेगी सबकी नज़र)

ध्यान रहे कि सेल के दौरान एसबीआई डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर उस वक्त ही 10 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। वैसे, इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको एक न्यूनतम राशि की खरीदारी करनी पड़ेगी जिसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। हम अपने पाठकों को फ्लिपकार्ट पर रजिस्टर करने का सुझाव देंगे। ध्यान रहे कि जब भी खरीदारी करें आपका ऐप अपडेटेड हो।
 

अमेज़न ऐप
अमेज़न का ऐप अगर आपके मोबाइल में है तो आप जब चाहें तब अपनी पसंद का कोई भी सामान ऑर्डर कर सकते हैं। इस ऐप में भी आपको कई ऑफर मिल जाएंगे। वेबसाइट की तरह ऐप में भी कई अलग-अलग कैटेगरी हैं। आप अपने हिसाब से फिल्टर अप्लाई कर फटाफट शॉपिगं कर सकते हैं। अमेज़न इंडिया 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक अपनी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल आयोजित कर रही है। इसके अलावा अमेज़न ने कई प्रोडक्ट रेंज पर बड़ी छूट देने की तैयारी कर रखी है। अमेज़न ने कर्टेन रेज़र डील की भी घोषणा की है जिससे यूज़र दो अलग-अलग प्रोडक्ट ग्रुप में से एक चुन सकते हैं। जिनमें से अधिकतर एक अक्टूबर रात 12 बजे से शुरू होने वाली सेल में होंगे। इसके अलावा अगर आपके पास एचडीएफसी का क्रेडिट या डेबिट कार्ड है तो आपको अमेज़न ऐप से 15 प्रतिशत और वेबसाइट से 10 प्रतिशत कैशबैक पा सकते हैं।

अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल में गहनों पर 15 प्रतिशत तक, टेलीविज़न पर 40 प्रतिशत, किचन के सामान पर 50 प्रतिशत और एथनिक कपड़ों पर 50 प्रतिशत फ्लैट छूट मिलेगी। इसके अलावा दूसरे प्रोडक्ट पर भी ग्राहक 70 प्रतिशत तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। एक दिन और दो दिन की डिलिवरी के लिए अमेज़न प्राइम सर्विस लेने वाले ग्राहकों के लिए यह एक अच्छी डील साबित होगी। याद दिला दें, अमेज़न प्राइम को एक्टिवेट करने पर पहले 60 दिन की सर्विस मुफ्त होती है और इसके बाद 499 रुपये हर साल चुकाना होगा।

अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल में भी ऐप पर 'विश एंड विन' कॉन्टेस्ट है जिसके तहत ग्राहकों को नोबल स्कियोडो 4के यूएचडी एलईडी टीवी जीतने का मौका मिल रहा है। बता दें कि यह ऑफर उन अमेज़न ऐप के लिए वैध नहीं है जो आईफोन 4 या उससे कम, विंडोज़ फोन और टैबलेट में इंस्टॉल है। सेल के नियम व शर्तों के बारे में आप यहां क्लिक कर जान सकते हैं। खरीदारी करते समय सुनिश्चित कर लें कि आपका अमेज़न ऐप अपडेटेड है।
 

स्नैपडील ऐप
स्नैपडील ऐप में आपको गैज़ेट, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और फैशन से जुड़ करीब 35 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट मिलते हैं। स्नैपडील ने हाल ही में अपनी वेबसाइट के साथ-साथ ऐप को भी रीडिज़ाइन किया है। स्नैपडील ऐप में आपको हर रोज मिलने वाली स्पेशल डील मिलेंगे। जिसमें कई प्रोडक्ट को छूट के साथ खरीदा जा सकता है।

स्नैपडील की पांच दिन तक चलने वाली 2 से 6 अक्टूबर अनबॉक्स दीवाली सेल पांच दिन तक चलेगी। नए रंगरूप और डिज़ाइन के साथ स्नैपडील ने दीवाली सेल ऑफर के लिए 'अनबॉक्स ज़िंदगी' टैगलाइन दी है। ग्राहक हर घंटे मिलने वाली डील के साथ कई सारे प्रोडक्ट रेंज पर छूट पा सकेंगे। स्नैपडील अनबॉक्स सेल के तहत विभिन्न प्रोडक्ट पर 70 प्रतिशत तक छूट पा सकते हैं। हाल ही में लॉन्च हुई स्नैपडील गोल्ड सर्विस के साथ यूज़र चुनिंदा लोकेशन पर अगले दिन मुफ्त डिलिवरी पा सकते हैं। और इसके लिए रिटर्न पॉलिसी की सीमा 14 दिन तक बढ़ा दी गई है।

स्नैपडील दीवाली ऑफर के तहत डेबिट या क्रेडिट कार्ड के साथ न्यूनतम 1,000 रुपये की खरीदारी करने पर 5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। स्नैपडील अनबॉक्स के बारे में ज्यादा जानकारी और नियम व शर्तों के बारे में स्नैपडील की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

मिंत्रा ऐप
कपड़ों की ऑनलाइन खरीदारी करने वालों के बीच मिंत्रा ऐप खासा लोकप्रिय है। स्वाइप करें, सेलेक्ट करें और खरीदारी कर लें। मिंत्रा के मोबाइल ऐप से आप जब चाहें तब खरीदारी कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि ऐप में 1600 से ज्यादा ब्रांड के कपड़े उपलब्ध है। मिंत्रा के नए ऐप में देशभर में शिपिंग मुफ्त है और 30 दिन के लिए रिटर्न गारंटी भी मिलती है। इसके अलावा आप चाहें तो कैश-ऑन-डिलिवरी का विकल्प भी मिलता है।

इसके अलावा आप पॉपुलारिटी, डिस्काउंट, प्राइस, कलर, साइज़ और दूसरी प्राथमिकताओं के आधार पर फिल्टर कर सकते हैं। आकर्षक डिस्काउंट पाने के लिए आप मिंत्रा कूपन को सीधे ऐप में अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा अपने दोस्तों से कपड़ों और स्टाइल को लेकर सुझाव के लिए प्रोडक्ट व तस्वीरों को व्हाट्सऐप, फेसबुक, ट्विटर और ईमेल के जरिए साझा कर सकते हैं।

बड़े काम के हैं ये ऐप
पेटीएम ने अपने 'पेटीएम करो' टैगलाइन से खासी लोकप्रियता हासिल कर ली है। और आज अधिकतर स्मार्टफोन यूज़र के लिए पेटीएम एक जरूरी ऐप बन गया है। बात चाहें मोबाइल रीचार्ज की हो या बिजली के बिल का भुगतान करना हो। पेटीएम आपके पास है। पेटीएम के शॉपिंग बाजार में आपको ढेरों प्रोडक्ट पर कैशबैक ऑफर मिल जाएगा। पेटीएम के ऐप में घरेलू सामान से लेकर कई स्मार्टफोन व गैज़ेट की खरीदारी के लिए अच्छी डील मौज़ूद रहती हैं। अगर आपको ऑनलाइन खरीदारी करने का शौक है तो पेटीएम आपके लिए किफ़ायती साबित हो सकता है। पेटीएम ने अभी तक अपनी त्यौहारी सेल का ऐलान नहीं किया है लेकिन उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में यहां भी आपको आकर्षक डिस्काउंट और ऑफर मिल जाएं।

शॉपक्लूज़ भी काम का ऐप साबित हो सकता है। बजट खरीदारी करने के लिए शॉपक्लूज़ ऐप पर कई ऑफर मिल जाएंगे। शॉपक्लूज़ की दीवाली सेल एक अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक चलेगी। यह अकेली सेल है जो 10 दिन तक चलेगी और कई प्रोडक्ट पर छूट मिलेगी। शॉप्कलूज़ पर होम एंड किचन, इलेक्ट्रॉनिक और फैशन प्रोडक्ट पर ऑफर दिए जा रहे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , online sale, flipkart, snapdeal, amazon, shopclues, myntra, paytm
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  2. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  3. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  5. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  6. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  7. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  8. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  10. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »