• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • सुरक्षा एजेंसियों का दावा, व्हाट्सऐप इनक्रिप्शन फ़ीचर देश की सुरक्षा के लिए ख़तरा

सुरक्षा एजेंसियों का दावा, व्हाट्सऐप इनक्रिप्शन फ़ीचर देश की सुरक्षा के लिए ख़तरा

सुरक्षा एजेंसियों का दावा, व्हाट्सऐप इनक्रिप्शन फ़ीचर देश की सुरक्षा के लिए ख़तरा
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियों ने लोकप्रिय मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप द्वारा पेश किए गए इनक्रिप्शन फ़ीचर को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। आशंका जताई है कि देश-विरोधी ताकतें इसका इस्तेमाल अपने खतरनाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए कर सकती हैं।

दरअसल, व्हाट्सऐप ने बुधवार को इस फ़ीचर को पेश किया था। नए फ़ीचर के तहत अब से जो भी यूज़र लेटेस्ट व्हाट्सऐप वर्जन का इस्तेमाल करेगा उसके द्वारा किये जाने वाली हर कॉल समेत मैसेज, फोटो, वीडियो, फाइल और वॉइस मैसेज जो भी आप भेजेंगे वो पूरी तरह से इनक्रिप्टेड होगा। इसमें ग्रुप चैट भी शामिल है।

व्हाट्सऐप ने अपने सभी यूज़र को एक लाइन में एडवाइजरी जारी की है जिसमें लिखा है कि चैट और कॉल पर आपके द्वारा भेजे जा रहे सभी मैसेज पूरी तरह से सिक्योर हैं। ये पूरी तरह से इनक्रिप्टेड हैं।

एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया,"यह फ़ीचर सुरक्षा के लिए खतरा है।"

गौरतलब है कि अमेरिका में हाल में ऐप्पल और एफबीआई के बीच कानूनी लड़ाई चली थी। जिसमें सुरक्षा एजेंसी की मांग थी कि आईफोन निर्माता कंपनी मोबाइल फोन अनलॉक करने में उसकी मदद करे।

भारत में भी इस लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में अलगाववादियों और देश विरोधी ताकतों द्वारा अफवाह फैलाने के लिए किए जाने का मामला सामने आया है। कई बार इन अफवाहों के कारण हिंसा भी भड़की है।

सुरक्षा एजेंसियां इसके बारे में दूरसंचार मंत्रालय से बात करेंगी। वे चाहती हैं कि इस फ़ीचर को ध्यान में रखते हुए कुछ एहतियाती कदम उठाए जाएं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, End to End Encryption, Internet, Social, WhatsApp
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »