WhatsApp इस फीचर के साथ देगा Zoom और Google Duo को टक्कर

Android के लिए WhatsApp v2.20.128 Beta में इस आगामी फीचर के कुछ सबूत मिले हैं। इस फीचर को अभी तक सक्षम नहीं किया गया है, इसलिए भले ही यूज़र्स इस लेटेस्ट वर्ज़न पर हो उन्हें यह फीचर दिखाई नहीं देगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2020 11:03 IST
ख़ास बातें
  • WhstApp फिलहाल देता है चार लोगो को ग्रुुप कॉल की इजाज़त
  • Google Duo और Zoom में दर्जनों लोग एक साथ कर सकते हैं ग्रुप कॉल
  • व्हाट्सऐप भी काम कर रहा है ज़ूम और गूगल डुओ जैसे फीचर पर

Zoom और Google Duo में एक साथ दर्जनों यूज़र्स ग्रुप कॉल कर सकते हैं

WhatsApp ग्रुप कॉलिंग में पहले से अधिक यूज़र्स को जोड़ने की क्षमता पर काम कर रहा है। फिलहाल इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में चार लोग एक साथ ग्रुप कॉल कर सकते हैं, लेकिन नई रिपोर्ट ने जानकारी दी है कि डेवलपर व्हाट्सऐप के लेटेस्ट एंड्रॉयड बीटा में इस सीमा को चार से बढ़ाने के लिए काम कर रहा है। कहीं ना कहीं इसका कारण दुनिया भर में कोरोनोवायरस के संक्रमण के चलते सोशल डिस्टेंसिंग हो सकती है। फिलहाल Zoom और Google Duo जैसे ऐप दर्जनों लोगों को एक साथ वीडियो कॉलिंग की अनुमति देते हैं और यही कारण है कि यह ऐप्स कुछ ही हफ्तों में दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हो गई है। WhatsApp भी अब इसी फीचर को अपनाना चाहता है और ग्रुप कॉलिंग में अधिक यूज़र्स को जोड़ने का प्रयास कर रहा है।

व्हाट्सऐप के फीचर्स को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने Android के लिए WhatsApp v2.20.128 Beta और WhatsApp v2.20.129 Beta में इस नए फीचर को खोजा हैं। एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप v2.20.128 बीटा में इस आगामी फीचर के कुछ सबूत मिले हैं। इस फीचर को अभी तक सक्षम नहीं किया गया है, इसलिए भले ही यूज़र्स इस लेटेस्ट वर्ज़न पर हो उन्हें यह फीचर दिखाई नहीं देगा। फिलहाल व्हाट्सऐप में ग्रुप कॉलिंग की सीमा चार यूज़र्स की है और व्हाट्सऐप इस सीमा को बढ़ाने के लिए काम कर रहा है। हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ग्रुप कॉलिंग के लिए यूज़र्स की संख्या कितनी होगी। हालांकि जाहिर है कि इस फीचर के आने के बाद ग्रुप कॉलिंग वाले सभी यूज़र्स को अपने फोन पर व्हाट्सऐप का लेटेस्ट अपडेट डाउनलोड करना होगा।

यह फीचर व्यावसायिक रूप से कब रोल आउट होगा, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है। वेबसाइट ने चेतावनी भी जारी की है कि यह लेटेस्ट बीटा अपडेट ग्रुप कॉल फीचर में कुछ समस्याएं भी लाता है। यह भी सलाह दी गई है कि यदि यूज़र के लिए ग्रुप कॉलिंग ज्यादा महत्वपू्र्ण नहीं है, तो वह इस लेटेस्ट अपडेट को डाउनलोड ना करे। यह फीचर पहले iOS के लिए WhatsApp v2.20.50.23 बीटा में देखा गया था।
 

इसके अलावा व्हाट्सऐप ने एंड्रॉयड के लिए एक और बीटा वर्ज़न WhatsApp v2.20.129 जारी किया है, जो एक नया कॉल हैडर लेकर आत है। यह बताता है कि कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.