WhatsApp Web को जल्द मिलेगा Facebook Messenger Rooms शॉर्टकट

पहले WhatsApp एंड्रॉयड ऐप के बीटा वर्ज़न पर फेसबुक मैसेंजर रूम के इंटीग्रेशन की टेस्टिंग किए जाने की खबर आई थी। इस नए मैसेंजर रूम फीचर के माध्यम से यूज़र्स एक साथ 50 लोगों के साथ ग्रुप कॉलिंग का उपयोग कर सकेंगे।

WhatsApp Web को जल्द मिलेगा Facebook Messenger Rooms शॉर्टकट

अभी शॉर्टकट लाने की चल रही है तैयारी

ख़ास बातें
  • Facebook Messenger Rooms शॉर्टकट जल्द ही WhatsApp Web पर भी
  • एक साथ 50 लोग कर सकेंगे ग्रुप वीडियो कॉल
  • मैसेंजर रूम वीडियो कॉल में जुड़ने के लिए जरूरी नहीं है फेसबुक अकाउंट
विज्ञापन
WhatsApp ने अपने वेब के लिए नया वर्ज़न 2.2019.6 ज़ारी किया है। खबरों की मानें, तो मैसेजिंग सर्विस अब अपने WhatsApp Web के लिए Facebook Messenger Rooms शॉर्टकट लाने की तैयारी कर रही है और इस फीचर पर इस अपडेट में काम किया जा रहा है। फिलहाल, व्हाट्सऐप वेब के लिए यह शॉर्टकट अंडर डेवलपमेंट है। आपको बता दें, Facebook ने पिछले महीने अपना Messenger Rooms लॉन्च किया था, जिसमें 50 से भी ज्यादा यूज़र्स वीडियो कॉलिंग सेशन का हिस्सा बन सकते हैं, चाहे उनके पास फेसबुक अकाउंट हो या फिर न हो। इसके कुछ दिन बाद ही WhatsApp एंड्रॉयड ऐप के बीटा वर्ज़न पर फेसबुक मैसेंजर रूम के इंटीग्रेशन की टेस्टिंग किए जाने की खबर सामने आई थी।

WABetaInfo की रिपोर्ट में कहा गया है कि WhatsApp 2.2019.6 वेब अपडेट में मैसेंजर रूम शॉर्टकट जोड़ने का काम चल रहा है। हालांकि, फिलहाल इस अपडेट के जरिए यह शॉर्टकट्स सभी के लिए रोलआउट नहीं किए जाएंगे, लेकिन हम आपको दिखाते हैं कि यह देखने में कैसा होगा। इसको लेकर कहा गया कि मुख्य शॉर्टकट चैट सेक्शन में उपलब्ध होगा, जहां आपको फोटो, डॉक्यूमेंट्स और कॉन्टेक्ट आदि का विकल्प दिखता है। यह शॉर्टकट आपसे यह सुनिश्चित करेगा कि आप इसे मैसेंजर में ज़ारी रखना चाहते हैं। इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि वीडियो चैट रूम क्रिएट करने का विकल्प भी आपको मैन मैन्यू में जाकर मिल जाएगा। हालांकि, यह नया फीचर व्हाट्सऐप पर कब जुड़ेगा, इसकी तारीख का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है।

जैसा कि हमने पहले बताया, मैसेंजर रूम यूज़र्स को वीडियो कॉल करने और लोगों को एक लिंक के माध्यम से प्राइवेट चैट रूम में जुड़ने की सुविधा प्रदान करता है। जिनके पास फेसबुक अकाउंट नहीं है, वह भी इस मैसेंजर रूम में जुड़ सकते हैं। फेसबुक इस फीचर के लॉन्च के साथ ज़ूम जैसे वीडियो कॉलिंग ऐप को कड़ी टक्कर देने की योजना बना रहा है।

आपको बता दें, पहले WhatsApp एंड्रॉयड ऐप के बीटा वर्ज़न पर फेसबुक मैसेंजर रूम के इंटीग्रेशन की टेस्टिंग किए जाने की खबर आई थी। इस नए मैसेंजर रूम फीचर के माध्यम से यूज़र्स एक साथ 50 लोगों के साथ ग्रुप कॉलिंग का उपयोग कर सकेंगे। व्हाट्सऐप इंटीग्रेशन की खबर के साथ, फेसबुक ने यह भी ऐलान किया था कि मैसेंजर रूम को Instagram और फेसबुक पोर्टल के साथ भी पेश किया जाएगा।

 


कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते पिछले कुछ महीनों से बेहतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सर्विस ऑफर की जा रही है। इस दौरान ज़ूम ऐप की लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ी है। इसके साथ ही दूसरी वीडियो कॉलिंग सर्विस जिसमें फेसबुक मैसेंजर भी शामिल है, वह भी अपनी सर्विस को बेहतर बनाने की कोशिशों में लगी हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp Web, Messenger Rooms

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »