अब कंप्यूटर पर भी कर सकते हैं WhatsApp वॉयस कॉल, जानें इसके बारे में सब कुछ

इससे पहले जनवरी में, व्हाट्सऐप ने WhatsApp Web और Desktop पर एक और नया सिक्योरिटी फीचर जोड़ा था। कंपनी ने डिवाइस लिंक करते समय फेस और फिंगरप्रिट अनलॉक को अनिवार्य कर दिया है।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 4 मार्च 2021 18:17 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp के Windows और Mac ऐप पर अब वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी
  • फिलहाल वन-टू-वन कॉलिंग का फीचर जोड़ा गया
  • भविष्य में ग्रुप कॉलिंग फीचर भी लेकर आएगा इंस्टेंट मैसेजिंग दिग्गज

WhatsApp के Windows या Mac ऐप में अब वॉयस कॉलिंग सपोर्ट जुड़ गया है

WhatsApp वॉयस कॉलिंग को Windows डेस्कटॉप और Mac के ऐप्स पर जोड़ा गया है। पिछले साल दिसंबर में, इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने केवल चुनिंदा यूज़र्स के लिए डेस्कटॉप पीसी ऐप पर वॉयस और वीडियो कॉल फीचर को रोल आउट करना शुरू किया था और अब, WhatsApp ने एक प्रेस स्टेटमेंट के जरिए फीचर के सभी यूज़र्स के लिए रोल आउट किए जाने की पुष्टि की है। अब सभी यूज़र्स अपने Windows PC या Mac में मौजूद WhatsApp ऐप पर वॉयस कॉलिंग कर सकते हैं।

फीचर की उपयोगिता आसान बनाने के लिए WhatsApp ने इस फीचर को इस तरह से विकसित किया है कि यह पोर्ट्रेट और लैंडस्केप दोनों ओरिएंटेशन पर बिना किसी परेशानी के काम करे। अब डेस्कटॉप के लिए व्हाट्सऐप स्क्रीन पर एक स्टैंडअलोन विंडो में दिखाई देगा, जिसे यूज़र्स अपनी जरूरत के हिसाब से रीसाइज़ कर सकते हैं। यह हमेशा स्क्रीन पर टॉप पर रहेगा ताकि यूज़र्स मल्टी-टास्किंग के दौरान भी अपने वीडियो चैट को जारी रख सके।
Advertisement

WhatsApp ने अपने बयान में यह भी कहा कि उसके ऐप पर सभी वॉयस और वीडियो कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं। मोबाइल डिवाइस या डेस्कटॉप पीसी से कॉल करने पर सिक्योरिटी और प्राइवेसी फीचर्स एक जैसे रहेंगे।

व्हाट्सऐप ने यह भी कहा कि यूज़र्स डेस्कटॉप ऐप से विंडोज़ और मैक मशीनों पर केवल वन-टू-वन कॉल कर सकते हैं। फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने कहा कि यह इसलिए किया गया है, क्योंकि इससे कॉल की "रिलायबिलिटी और हाई क्वालिटी" अनुभव बना रहेगा। भविष्य में कंपनी ग्रुप वॉयस और वीडियो कॉल फीचर को भी शामिल करने की योजना बना रही है।
Advertisement

इससे पहले जनवरी में, व्हाट्सऐप ने WhatsApp Web और Desktop पर एक और नया सिक्योरिटी फीचर जोड़ा था। कंपनी ने डिवाइस लिंक करते समय फेस और फिंगरप्रिट अनलॉक को अनिवार्य कर दिया था। कंपनी का कहना था कि यह फीचर यूज़र्स को सुरक्षा की एक अतिरिक्त लेयर देगा। नए फीचर के साथ, यूज़र्स को अपने व्हाट्सऐप अकाउंट को फिंगरप्रिंट या फेस आईडी के जरिए से अपने कंप्यूटर से लिंक करना होता है। ऐसे में कोई बाहरी व्यक्ति आपके मोबाइल का उपयोग करके WhatsApp Web को एक्टिवेट नहीं कर सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  4. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  5. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  7. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  8. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  9. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.