WhatsApp सुन रहा है आपकी बातें? सरकार करेगी जांच, कंपनी ने जारी किया बयान

Twitter में इंजीनियरिंग के निदेशक, फोड डाबिरी ने अपने Pixel 7 Pro का एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया, जिसमें दावा किया गया था कि WhatsApp बार-बार फोन के माइक्रोफोन को एक्सेस करता है, भले ही ऐप सक्रिय रूप से उपयोग नहीं किया जा रहा हो।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, अपडेटेड: 10 मई 2023 19:20 IST
ख़ास बातें
  • दावा किया गया है कि यूज न करते समय भी WhatsApp माइक का एक्सेस लेता है
  • कंपनी ने इस दावे का खंडन किया है
  • भारत सरकार ने इस मामले में जांच करने की तैयारी की

MeitY भी व्हाट्सऐप के खिलाफ इन आरोपों की जांच करेगी

WhatsApp द्वारा कुछ Android डिवाइस पर बैकग्राउंड में माइक्रोफोन का उपयोग किए जाने का दावा किया गया है। मुद्दा तब सुर्खियों में आया जब एक ट्विटर इंजीनियर ने ट्वीट के जरिए बताया कि Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने रात के दौरान उसके Google Pixel 7 Pro के माइक्रोफोन का एक्सेस हासिल किया, जबकि उस समय ऐप सक्रिय रूप से उपयोग में नहीं था। इस दावे को आगे आग की तरह फैलाने का काम एलन मस्क के ट्वीट ने किया। व्हाट्सऐप ने बाद में दावों का खंडन करते हुए कहा कि यह एक Android बग है। चलिए आपको विस्तार से बताते हैं।

Twitter में इंजीनियरिंग के निदेशक, फोड डाबिरी ने अपने Pixel 7 Pro का एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया, जिसमें दावा किया गया था कि WhatsApp बार-बार फोन के माइक्रोफोन को एक्सेस करता है, भले ही ऐप सक्रिय रूप से उपयोग नहीं किया जा रहा हो। Android के प्राइवेसी डैशबोर्ड के स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि व्हाट्सऐप ने स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे से 7 बजे के बीच रात भर में कम से कम नौ बार फोन के माइक्रोफोन को एक्सेस किया था।
 

ट्वीट में उन्होंने लिखा, "व्हाट्सऐप बैकग्राउंड में माइक्रोफोन का उपयोग कर रहा है, जब से मैं सो रहा था और तब से मेरे सुबह 6 बजे उठने तक (और यह समयरेखा का केवल एक हिस्सा है!) ये हो क्या रहा है?"

फोड के दावे के बाद, Pixel के सपोर्ट फोरम के साथ-साथ ट्विटर पर कई व्हाट्सऐप यूजर्स ने कहा है कि ऐप से बाहर निकलने या बंद करने के बाद भी उनके डिवाइस पर माइक्रोफोन से संबंधित हरे रंग का डॉट एक्टिव दिख रहा है। कुछ ने एक महीने से अधिक समय से इस समस्या को लेकर शिकायत भी की है। एंड्रॉयड डिवाइस पर सेटिंग्स मेनू से परमिशन हिस्ट्री की जांच करने के बाद, कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि व्हाट्सऐप बैकग्राउंड में माइक्रोफोन का एक्सेस ले रहा है।
Advertisement

फोड के इस ट्वीट के बाद ट्विटर के CEP एलन मस्क (Elon Musk) ने भी प्रतिक्रिया दी और डाबिरी के पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा, "कुछ भी भरोसा मत करो, यहां तक ​​कि कुछ पर भी नहीं।"
Advertisement
 

WhatsApp ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है और सभी दावों को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि यह Android का एक बग है। ट्विटर पर शेयर किए गए एक बयान में, इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने कहा कि यह एक एंड्रॉयड बग है "जो उनके प्राइवेसी डैशबोर्ड में गलत जानकारी देता है"। कंपनी ने कहा कि उसने Google से इस मुद्दे की जांच करने के लिए कहा था।

इसके अलावा, व्हाट्सऐप ने दोहराया कि यूजर्स का उनके माइक्रोफोन सेटिंग्स पर पूरा कंट्रोल है। कंपनी ने बयान में जोड़ा, "अनुमति मिलने के बाद, व्हाट्सऐप केवल तब माइक का एक्सेस लेता है, जब कोई यूजर कॉल कर रहा होता है या वॉयस नोट या वीडियो रिकॉर्ड कर रहा होता है - और तब भी, ये संचार एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन द्वारा सुरक्षित होते हैं, इसलिए व्हाट्सएप उन्हें सुन नहीं सकता है।"
Advertisement
 

इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (MeitY) राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार, 10 मई को कहा कि सरकार व्हाट्सऐप के खिलाफ आरोपों की जांच करेगी। आईटी मंत्रालय "निजता के किसी भी उल्लंघन पर कार्रवाई करेगा, भले ही नया डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल (डीपीडीपी) तैयार हो।"
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Microphone Bug, Elon Musk, MeitY

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  3. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीदें ले
  2. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  5. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  7. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  8. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  9. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.